Headlines

यूपी में आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा


उत्तर प्रदेश में आज से मौसम की चाल की पूरी तरह से बदलने जा रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. जिससे मौसम में बड़ा बदलाव आएगा. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में आज मेघगर्जन और बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है. अगले 48 घंटे यूपी के लिए भारी हो सकते हैं. बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी. 

यूपी में आज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में आज 7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ेंगी. इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार वाली हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. जिनकी रफ़्तार 40-50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती हैं. ख़राब मौसम में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. 

यूपी में अगले 48 घंटे लोगों को परेशान करने वाले रह सकते हैं. आज से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर रहने वाला है. लगातार बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी तेजी से कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी. इस बारिश के बाद प्रदेश में ठंड दस्तक देने को तैयार है. अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.  

बरेली: राज्यसभा चुनाव में टिकट के बाद BJP में रार! 2 बार के सांसद ने कहा बाय-बाय

इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

यूपी में आज नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, शामली, बागपत, मुजफ्फररनगर, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, सँभल, बरेली, बदायूं, कासगंज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर और बलिया में आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इन जिलों में मेघ गर्जन वज्रपात और 50 किमी की रफ़्तार से तेज हवाए चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. 

वहीं, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फ़िरोज़ाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फ़तेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, देवरिया, संत कबीर नगर और गोरखपुर में आज एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है. इन जिलों में 50 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट दिया गया है.  

आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *