Headlines

Air India ने महंगे किए हवाई टिकट, 9 अक्टूबर से बढ़ जाएगा फ्यूल सरचार्ज


देश में महंगाई की दर लगातार बढ़ती ही जा रही है. खाने- पीने के सामानों समेत ईंधन भी लगातार महंगा हो रहा है. हाल ही में विमानों में डलने वाला फ्यूल एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भीइजाफा हुआ है. जिसका असर एयरलाइंस की लागत पर पड़ रहा है. जिसके चलते अब एयर इंडिया ने फैसला किया है कि वो टिकट की कीमतों को बढ़ा देगी. एयरलाइंस जल्दी ही घरेलू और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाएगी. जिसका सीधा असर 9 अक्टूबर से होने वाली नई बुकिंग पर पड़ेगा और यात्रियों को पहले से ज्यादा किराया देना होगा.

एयर इंडिया एक्सप्रेस में ये नया सरचार्ज 9 अक्टूबर की रात 12 बजे से की गई बुकिंग पर लागू होगा, जबकि एयर इंडिया में इसे 9 अक्टूबर सुबह 11 बजे से लागू किया जाएगा.

घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ेगा खर्च?
एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों का खर्च बढ़ेगा, जिसके हिसाब से यहां पर कितनी कीमत बढ़ेगी वो बताते हैं. फ्यूल सरचार्ज उड़ान की दूरी के हिसाब से तय किया गया है. ये सरचार्ज एक तरफ की यात्रा के लिए होगा.

दूरी लागत
500 किमी 400 रुपये
501 से 1,000 किमी 600 रुपये
1,001 से 1,500 किमी 850 रुपये
1,501 से 2,000 किमी 1,200 रुपये
2,000 किमी से ज्यादा 1,200 रुपये

 

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी बढ़ा सरचार्ज
तो वहीं कुछ अंतरराष्ट्रीय रूटों पर यात्रियों को इससे भी ज्यादा एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. जैसे नॉर्थ अमेरिका तक की उड़ान के लिए 215 डॉलर एक्स्ट्रा देना होंगे. ऑस्ट्रेलिया तक के लिए 210 डॉलर देना होंगे. यूरोप और ब्रिटेन के लिए 135 डॉलर चार्ज लगेगा. वेस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट तक के लिए 55 डॉलर देना होंगे.

ATF महंगा होने से बढ़ी परेशानी
एयरलाइंस के खर्च में ईंधन का बड़ा हिस्सा होता है. इसलिए जब ATF महंगा होता है, तो एयरलाइंस पर लागत का दबाव बढ़ जाता है. कंपनियां इस बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा यात्रियों से वसूलने के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाती हैं. यात्रियों के लिए इसका मतलब है कि 9 अक्टूबर से इन रूटों पर टिकट महंगे हो जाएंगे. हालांकि, टिकट की आखिरी कीमत सिर्फ सरचार्ज से तय नहीं होगी. इसमें बेस किराया, टैक्स और दूसरे शुल्क भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: दिसंबर से पहले घर खरीद लो, RBI के फैसले से भयंकर महंगा हो जाएगा होम लोन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *