Headlines

ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? ‘करीब 65 लाख…’


एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विपक्षी दल के नेताओं की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है. गुरुवार (08 अक्टूबर, 2026) को पटना में भी लोकभवन मार्च निकाला गया. वहीं बेंगलुरु में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बिहार में करीब 65 लाख लोगों के नाम वोटिंग लिस्ट से हटाए गए.

बेंगलुरु में नागरिक संगठनों और कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से फ्रीडम पार्क में एसआईआर के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को ध्रुव राठी ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिहार का भी जिक्र किया. क्योंकि चुनाव आयोग ने पिछले साल (2025) बिहार से ही एसआईआर की शुरुआत की थी.

सभा को संबोधित करते हुए ध्रुव राठी ने ने सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “तीन सबूत मैं दिखाना चाहूंगा… जिसका जवाब ज्ञानेश कुमार दे दें, प्रधानमंत्री मोदी जवाब दे दें या अमित शाह दे दें, पहला- पश्चिम बंगाल के चुनाव से पहले करीब 70 हजार वोटर्स ऐसे थे जिन्हें वोटर लिस्ट से हटाया गया… लेकिन जैसे ही चुनाव के नतीजे आ गए उन्हें वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया… तो ये जो बहाने मार रहे हैं कि घुसैपैठिएं हैं, मरे हुए वोटर्स हैं, तो ये बता दें कि ये लोग वोटिंग लिस्ट में कैसे आ गए?”

बिहार में 65 लाख नाम हटाए गए: ध्रुव राठी

दूसरे ‘सबूत’ को लेकर ध्रुव ने कहा, “बिहार में क्या हुआ.. बिहार में करीब 65 लाख लोगों के नाम वोटिंग लिस्ट से हटाए गए… और ज्ञानेश कुमार ने जरूरत नहीं समझी बताने की कि ये लोग कौन थे.”

यह भी पढ़ें- बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड में मिलीं नोटों की गड्डियां

ध्रुव राठी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार (मुख्य चुनाव आयुक्त) ने छुपाकर सब किया जब तक कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं आ गया कि नाम को सार्वजनिक करें. जब तक बोला नहीं जा रहा तब तक चुनाव आयोग खुद से कुछ नहीं बता रहा है. कोई पारदर्शिता नहीं है. 

इसके बाद उन्होंने यूपी का जिक्र किया. कहा कि ऐसे ही उत्तर प्रदेश में हुआ. करीब 14 लाख वोटर्स के नाम वोटिंग लिस्ट में जोड़े गए. ये नहीं बताया गया कि अचानक जो लोग जोड़े गए उनके नाम क्या हैं?

राठी ने कहा, “गोवा में करीब 100 वोटर्स थे, ERO नाम जोड़ना चाह रहे थे, लेकिन सॉफ्टवेयर में कोई तरीका ही नहीं था नाम जोड़ने का… तो अपनी मर्जी से नाम जोड़ रहे हैं… हटा रहे हैं, सब कुछ अपनी मर्जी से चल रहा है…”

यह भी पढ़ें- रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- ‘मेरे और मेरे परिवार…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *