Headlines

जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल


दिल्ली के जंतर-मंतर में हो रहे प्रदर्शन को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. कुछ वीडियो तो इतने मजेदार हैं कि यूजर्स के रिएक्शन जमकर लूट रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जो अक्सर फिल्मों में ही देखने को मिलता है. 

दरअसल, आंदोलन की तपती जमीन पर एक तरफ जहां देश और संविधान के लिए आवाज उठाता छोटा भाई खड़ा था, तो वहीं दूसरी तरफ कानून की रक्षा के लिए मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाती उसकी सगी पुलिसकर्मी बहन तैनात थी. फर्ज और जज्बात के बीच आमने-सामने आए इन दोनों भाई-बहन की तीखी और भावुक नोकझोंक ने अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.

आंदोलन के बीच छिड़ा जज्बातों का मुकाबला

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जंतर-मंतर पर भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात है. इसी सुरक्षा घेरे में एक महिला पुलिसकर्मी मुस्तैदी से खड़ी नजर आ रही है. तभी प्रदर्शनकारियों की भीड़ में शामिल उसका छोटा भाई ठीक उसके सामने आ जाता है. बहन को ड्यूटी पर देख भाई जहां मुस्कुराते हुए देश और संविधान के हक में नारे लगाने लगता है, वहीं बहन अपनी हंसी और जज्बातों को रोककर पूरी गंभीरता से उसे पीछे हटने का इशारा करती है.

वायरल हुई भाई-बहन की नोकझोंक

कुछ देर बाद दोनों के बीच की नोकझोंक साफ दिखाई देती है. छोटा भाई अपनी बहन की आंखों में आंखें डालकर बड़े प्यार से अपनी बात रखने की कोशिश करता है, लेकिन खाकी वर्दी पहने बहन अपने कर्तव्य से टस से मस नहीं होती. वह एक जिम्मेदार अधिकारी की तरह उसे कानून का पालन करने की हिदायत देती है. आंदोलन के मैदान में इस बेहद दुर्लभ और सगे रिश्तों के पल को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

यह भी पढ़ें: तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो…सचिन पर बरसीं सीमा हैदर

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं और भाई-बहन के इस अनोखे रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि एक तरफ वर्दी का फर्ज है और दूसरी तरफ भाई का हक, वाकई यह नजारा बेहद खूबसूरत है. वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि भले ही दोनों के रास्ते और विचार अलग हों, लेकिन आंखों में एक-दूसरे के लिए छिपा प्यार साफ नजर आ रहा है. कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर लोग इस भाई-बहन की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे है. 

यह भी पढ़ें: चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *