Headlines

PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम


साल 2027 में भी IPL और पाकिस्तान सुपर लीग की टक्कर होने वाली है. PCB ने एलान कर दिया है कि PSL 12 की शुरुआत 18 मार्च से होगी और फाइनल मई महीने के पहले सप्ताह में होगा. ऐसा 2025 में पहली बार हुआ था जब भारत और पाकिस्तान की दोनों टॉप लीगों के शेड्यूल में सीधा टकराव देखा गया था. उसके बाद 2026 में भी ऐसा ही हुआ और अब अगले साल भी पाकिस्तान सुपर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग की टक्कर होने वाली है.

पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन 18 मार्च-2 मई तक होगा. चूंकि IPL का आयोजन भी मार्च-मई वाले विंडो में ही करवाया जाता है, इसलिए दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग (आईपीएल) के कारण पाकिस्तान बोर्ड को एक बार फिर नुकसान होने की उम्मीद बढ़ गई है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्टेटमेंट जारी करके बताया कि सभी स्टेकहोल्डर्स और पार्टनर्स से बात करने के बाद पाकिस्तान बोर्ड ने इन तारीखों पर मुहर लगाई है. इसके बाद प्लेयर ऑक्शन से लेकर टीमों की रिटेंशन लिस्ट, डायरेक्ट साइनिंग और कौन से खिलाड़ी ट्रेड होते हैं या नहीं, इस पर भी एलान संभव है.

IPL से टक्कर

2026 में पाकिस्तान सुपर लीग और आईपीएल की टक्कर देखने को मिली थी. PSL के 11वें सीजन का आयोजन 26 मार्च-3 मई तक चला था. वहीं आईपीएल 2026 के मैच 28 मार्च-31 मई तक खेले गए थे. इसके बावजूद PCB दावा करता है कि पीएसएल के 11वें सीजन का फाइनल मैच देखने के लिए रिकॉर्ड 32,461 दर्शक देखने मैदान में मौजूद रहे थे.

अब पीएसएल 12 का आयोजन 18 मार्च से शुरू होगा और फाइनल 2 मई को खेला जाएगा. IPL 2027 की तारीखों पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन मिनी नीलामी दिसंबर में होगी और रिटेंशन लिस्ट जारी करने के लिए 15 नवंबर तक की डेडलाइन रखी गई है.

यह भी पढ़ें:

‘मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज…’, 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *