Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मनमाड जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कुछ युवक हाई वोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक गैंट्री (बिजली के खंभों) पर चढ़कर आपस में भीषण लड़ाई और मारपीट करते नजर आ रहे हैं. यह घटना न केवल खतरनाक है, बल्कि रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर एक सेंध है, जो बड़े सवाल खड़े कर रही है.
क्या है मामला?
वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लगभग 17 अप्रैल 2026 के आसपास की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग अचानक प्लेटफॉर्म के ऊपर लगे ओवरहेड वायर गैंट्री पर चढ़ जाते हैं और वहीं खड़े होकर एक-दूसरे से मारपीट करने लगते हैं. इस दौरान नीचे खड़े लोगों और रेलवे के स्टाफ के बीच तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. यह झगड़ा इतना बढ़ गया था कि इसका असर ट्रेन संचालन व्यवस्था पर भी पड़ा, खासकर मनमाड – काकीनाडा – शिरडी रूट पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई.
Real footage, not a movie: Violent brawl on overhead electric gantries at Manmad railway station. Chaos on the Manmad-Kakinada-Shirdi Express route. pic.twitter.com/EzblTSVzZE
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 18, 2026
वीडियो में दिखा जानलेवा मंजर
सबसे अहम और चिंताजनक बात यह है कि जहां यह लड़ाई हो रही थी, वहां 25 केवी हाई वोल्टेज बिजली की लाइनें होती हैं, जिनके संपर्क में आने से तुरंत मौत हो सकती है. इसके बावजूद युवक बिना डर के खंभों पर चढ़कर लड़ते हुए देखे जा सकते हैं. इस तरह की हरकत से खुद की जान तो खतरे में पड़ती ही है, साथ ही आसपास के लोगों के लिए भी यह खतरनाक साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें – Viral Video: स्टेज पर ही होने लगी दोस्तों की कुश्ती, दूल्हा-दुल्हन की शक्ल देख छूट जाएगी हंसी
पुलिस और रेलवे की प्रतिक्रिया
वीडियो में यह भी साफ देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद पुलिस और रेलवे के स्टाफ युवकों को नीचे उतारने की कोशिश में लगे हैं. इस बीच, वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है, लेकिन इस झगड़े की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे आपसी रंजिश बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना के सामने आते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, कुछ लोग इसे लापरवाही की हद बता रहे हैं तो कुछ लोगों ने इसे फिल्मी सीन जैसा खतरनाक रियल फुटेज बताया है. ज्यादातर यूजर्स ओवरहेड तारों पर इस तरह की जानलेवा हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं और इसे बेवकूफाना हकरत बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Viral Video: हरिद्वार में गंगा की तेज धार में फंसा युवक, लड़की ने दुपट्टा फेंक बचा ली जान, देखें वायरल वीडियो
