सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. नोटिफिकेशन नंबर 06/2026 के तहत कुल 3548 पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार 8 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में सबसे बड़ा बदलाव टाइपिंग को लेकर किया गया है. दरअसल जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट को हटा दिया गया है. इस भर्ती में कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद शामिल है. इस भर्ती के लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर है, जबकि फॉर्म में सुधार के लिए 9 से 18 नवंबर तक समय दिया जाएगा.
इस बार जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए अलग से कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट नहीं होगा. यानी उम्मीदवारों को सीबीटी 1 और सीबीटी 2 के बाद टाइपिंग टेस्ट देने के लिए नहीं बुलाया जाएगा. हालांकि नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों से कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और पर्याप्त टाइपिंग क्षमता होने की उम्मीद की जाएगी. इसका आकलन नौकरी ज्वाइन करने के बाद किया जाएगा. अगर उम्मीदवार का प्रदर्शन संतोष नहीं रहता है, तो इसका असर उनके कन्फर्मेशन या प्रमोशन में देरी के रूप में पड़ सकता है
3548 पदों पर होनी है भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट में कुल 3548 पद हैं. इनमें सबसे ज्यादा 2750 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर के हैं, वहीं सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पद और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 पद और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 127 पद है.
ये भी पढ़ें-94 साल का हुआ IAF, जानें वायु सेना में कैसे बनाएं करियर
एलिजिबिलिटी और सैलरी
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की डिग्री पूरी होनी चाहिए. वहीं अंतिम रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं. उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की आयु 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं एसटी-एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को 5 से 3 साल की आयु सीमा में छूट भी मिलेगी. इसके अलावा इन पदों के लिए अलग-अलग पे लेवल के हिसाब से शुरुआती सैलरी तय की गई है. कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर पद लेवल-6 में है, जिसमें शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये है. वहीं गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट लेवल-5 के पद हैं और उनकी शुरुआती सैलरी 29,200 रुपये है.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की rrb.indianrailways.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- अब यहां पर सीईएन नंबर 06/2026 लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से नया रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद नाम, जन्म तिथि जैसी पर्सनल डिटेल भरें.
- अब फॉर्म में अपनी एजुकेशनल क्वालीफिकेशंस भरें.
- इसके बाद पद और रेलवे जोन के अनुसार अपनी प्राथमिकता भरें.
- अब इस भर्ती से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- उसके बाद आवेदन फीस जमा करके फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें-नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
