Headlines

ट्रंप ने एलन मस्क को दिया ‘नेशनल मेडल ऑफ साइंस’, कहा- ‘मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन’


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क को ‘नेशनल मेडल ऑफ साइंस’ से सम्मानित किया. उन्होंने मस्क को आधुनिक युग का थॉमस एडिसन बताया और उन्हें दिग्गज, प्रतिभाशाली और राष्ट्रीय धरोहर कहा.

वॉशिंगटन डीसी में यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में आयोजित अ न्यू गोल्डन एज समिट के दौरान ट्रंप ने मस्क को सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने स्पेस टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और अन्य क्षेत्रों में मस्क के काम की तारीफ की. ट्रंप प्रशासन ने इस इंस्टीट्यूट का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ कर दिया है.

ट्रंप ने की एलन मस्क की तारीफ

ट्रंप ने मस्क को मेडल देते हुए कहा, “वह एक दिग्गज हैं, वह जीनियस हैं. उनके जैसा कोई नहीं है.” उन्होंने SpaceX के प्रमुख की तुलना अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एडिसन से भी की. साथ ही स्पेसएक्स और स्टारलिंक में उनके योगदान की तारीफ की.

इन दिग्गजों को भी दिया मेडल
एलन मस्क के अलावा ट्रंप ने गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन, एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग और एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस की CEO लिसा सु को भी ‘नेशनल मेडल ऑफ साइंस’ दिया. माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला और डेल टेक्नोलॉजीज के CEO माइकल डेल को ‘नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन’ से सम्मानित किया गया.

टेक्नोलॉजी लीडर्स की तारीफ की

ट्रंप ने छह टेक्नोलॉजी लीडर्स को “राष्ट्रीय धरोहर” बताया और कहा कि यह समारोह अमेरिकी विज्ञान और टेक्नोलॉजी के लिए एक अहम पल है. ट्रंप ने कहा, “यह विज्ञान और टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा दिन है.” उन्होंने यह भी कहा कि सम्मानित होने वाले लोग “इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे.”

ये अवॉर्ड प्रशासन के “अ न्यू गोल्डन एज” समिट का हिस्सा थे, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समेत विज्ञान और टेक्नोलॉजी में हुई तरक्की पर फोकस किया गया. ट्रंप ने बार-बार कहा है कि अमेरिका को AI डेवलपमेंट में अपनी लीडरशिप बनाए रखनी चाहिए और उन्होंने ऐसे नियमों का विरोध किया है जिनसे उनके मुताबिक टेक्नोलॉजी के विकास की रफ़्तार धीमी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *