टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे और शिल्पा शिंदे अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. दोनों एक्ट्रेसेस पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार में नजर आई हैं. हालांकि अब शुभांगी अत्रे ने शो छोड़ दिया है, जिसके बाद शो में फिर से शिल्पा शिंदे की वापसी हो गई है.
वहींं एक समय पर शिल्पा शिंदे ने शुभांगी अत्रे पर उनका रोल कॉपी करने को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से दोनों के बीच अनबन की खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. हालांकि अब इस पूरे मामले पर शुभांगी अत्रे ने साफ किया है कि वह शिल्पा शिंदे के साथ काम करने के लिए तैयार हैं.
शिल्पा शिंदे के साथ काम करने को तैयार शुभांगी अत्रे
शुभांगी अत्रे ने IANS से खास बातचीत खुलकर बताया कि वह हर किसी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें कैमरे से बहुत प्यार है और एक एक्टर के तौर पर उनका काम ही है कि वह हर मौके को अपनाएं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शिल्पा शिंदे के साथ काम करना चाहेंगी, तो उन्होंने बिना झिझक कहा, ‘बिल्कुल, क्यों नहीं. मैं एक एक्टर हूं और मेरे लिए काम सबसे जरूरी है. मुझे कैमरा पसंद है और मैं सभी के साथ काम करना चाहूंगी.’
ये भी पढ़ेंः ‘मुन्ना भाई’ से ‘गोलमाल’ तक, ओटीटी ओर देखें अरशद वारसी की टॉप 7 फिल्में, मिलेगा कॉमेडी का फुल डोज
शुभांगी अत्रे ने आगे कहा कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना बहुत जरूरी है. उन्होंने साफ किया कि वह यहां काम करने के लिए हैं, किसी से मनमुटाव रखने के लिए नहीं. उन्होंने कहा, ‘मुझे कैमरा बहुत पसंद है और मैं आखिरी सांस तक काम करना चाहती हूं. मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किसके साथ काम कर रही हूं, मैं सबके साथ काम करना चाहूंगी.’
वहीं, इससे पहले शुभांगी ने फिल्म ‘भाभी जी घर पर हैं फन ऑन द रन’ में अपने किरदार ‘अंगूरी भाभी’ को लेकर भी बात की थी. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी ने उनके इस पॉपुलर किरदार को एक नया आयाम दिया है. शुभांगी अत्रे ने कहा कि टीवी से फिल्म में जाने से उनके किरदार पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने बताया कि उन्हें ‘अंगूरी भाभी’ को उसी अंदाज़ में निभाना था, जैसा दर्शक पिछले 10 सालों से पसंद करते आए हैं.
ये भी पढ़ेंः जब गरम मसाला की शूटिंग के दौरान तंग आ गए थे जॉन अब्राहम, फिल्म छोड़ने को थे तैयार, अक्षय कुमार ने किया खुलासा
उन्होंने कहा, ‘लोग आपको उसी रूप में पसंद करते हैं, इसलिए कुछ अलग करने की जरूरत नहीं थी. हां, फिल्म में नई परिस्थितियों की वजह से हर किरदार को थोड़ा अलग एक्सप्लोर करने का मौका जरूर मिला, जो काफी दिलचस्प था.’
