आपने अक्सर लोगों को स्पॉर्ट्स वाले लुक में हेलमेट और ग्लव्स पहने ठाठ बाट और सूटबूट में मोटो व्लॉगिंग करते देखा होगा. लेकिन कैसा हो कि कोई महिला अचानक घर से साड़ी पहनकर मोटो व्लॉगिंग करने निकल पड़े. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला शहर की सड़कों पर रात के वक्त साड़ी पहने मोटो व्लॉगिंग करने निकली है. हाथों में ग्लव्स, सिर पर हेलमेट और चेहरे पर गजब का कॉन्फिडेंस. वीडियो देखने के बाद आप भी इस महिला को सैल्यूट किए बगैर नहीं रह पाएंगे.
साड़ी पहन मोटो व्लॉगिंग पर निकली महिला
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला सिर पर हेलमेट और हाथों में ग्लव्स पहने सड़क पर मोटो व्लॉगिंग करने निकल पड़ी है. वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बाइक राइड कर रही है और आने जाने वाले उसे ऐसे देख रहे हैं मानों कोई अचंभा देख लिया हो. लेकिन महिला को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा, वो आने जाने वालों और उसे देखने वालों को थंब्स अप करती है और वहां से रफ्तार भरकर निकल जाती है.
राहगीरों को देख बढ़ा महिला का हौसला!
इसके बाद महिला अपनी ताकत दिखाने के लिए हवा में हाथ उठाती है और चियर्स करते हुए आगे निकल जाती है. उसके आगे स्कूटर पर चल रही एक महिला भी उसे थंब्स अप करती है और उसके हौसला बढ़ाती है जिसके बाद महिला को और ज्यादा आत्मविश्वास आ जाता है और वो पहले से कई ज्यादा जोश में मोटो व्लॉगिंग करने लगती है. वीडियो देख लोग हैरान तो हैं लेकिन महिला के हौसले की तारीफ भी कर रहे हैं और दाद देते हुए एक ही बात कह रहे हैं….”More Power To You” वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, “More Power To You”
वीडियो को zombieefamily नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आपका आत्मविश्वास गजब का है. एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है…”More Power To You” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आप तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं.
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
