गली-मोहल्लों में घूमते खूंखार आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला और दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रास्ते पर अकेले चल रहे महज 6 से 7 साल के एक मासूम बच्चे पर एक खूंखार आवारा कुत्ते ने अचानक पीछे से हमला कर दिया. हमला इतना जोरदार था कि बच्चा तड़पकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद कुत्ते ने उसे नोंचना शुरू कर दिया.
दर्दनाक चीखों से दहला इलाका, जमीन पर तड़पता रहा मासूम
वायरल हो रही इस खौफनाक क्लिप में देखा जा सकता है कि बच्चा जैसे ही रास्ते से गुजर रहा होता है, गली के मोड़ से निकला कुत्ता बिना किसी उकसावे के उस पर झपट पड़ता है. कुत्ते के अचानक हुए हमले से बच्चा संभल नहीं पाता और मुंह के बल सड़क पर गिर जाता है. कुत्ता बेरहमी से बच्चे को काटने और घसीटने लगता है.
मासूम बच्चे की दर्दनाक और कलेजा फाड़ देने वाली चीखें सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए. बच्चा खुद को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाने की नाकाम कोशिश करता रहता है, लेकिन कुत्ता उसे छोड़ने को तैयार नहीं होता.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
देवदूत बनकर आईं दो महिलाएं, डंडा मारकर कुत्ते को भगाया
जब मासूम जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था और उसकी चीखें हवा में गूंज रही थीं, तभी वहां पास से गुजर रहीं दो हिम्मतवाला महिलाएं मौके पर पहुंचीं. बिना अपनी जान की परवाह किए, दोनों महिलाओं ने तुरंत वहां पड़े लाठी उठाए और खूंखार कुत्ते पर दे मारे. महिलाओं के इस साहसी और त्वरित एक्शन से कुत्ता डरकर बच्चे को छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ.
अगर वे दो महिलाएं सही वक्त पर वहां न पहुंचतीं, तो कुत्ते के जानलेवा हमले में मासूम की जान भी जा सकती थी. महिलाओं की इस मुस्तैदी और बहादुरी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
इंटरनेट पर लोगों का फूटा गुस्सा: ‘आवारा कुत्तों पर कब लगेगा लगाम?’
यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. नेटिजन्स स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं:
“यह वीडियो देखकर रूह कांप गई! अगर वे महिलाएं वक्त पर न आतीं तो क्या होता? आवारा कुत्तों के आतंक का पक्का इलाज होना चाहिए.”
“दोनों महिलाओं की हिम्मत को सलाम, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर उस मासूम बच्चे को बचा लिया.”
“छोटे बच्चों को अकेले रास्तों पर भेजने से पहले 100 बार सोचें, गलियों में घूमते ये कुत्ते अब जानलेवा बनते जा रहे हैं.”
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
