Headlines

‘झाल्ला वल्लाह’ पर दफ्तर में थिरकी चंडीगढ़ की कुड़ी, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर


दिवाली के मौके पर अक्सर कॉर्पोरेट दफ्तरों में रंगोली, मिठाइयों और सज-धजकर फोटो खिंचवाने का दौर चलता है. लेकिन चंडीगढ़ की एक लड़की ने अपनी ऑफिस दिवाली पार्टी में ऐसा समां बांधा कि उसका वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर नेशनल ट्रेंड बन गया. दफ्तर के काम-काज के बीच इस लड़की के बेफिक्र और नजाकत भरे डांस ने करोड़ों सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है.

‘झाल्ला वल्लाह’ गाने पर थिरकीं ओशीन, सहकर्मियों ने जमकर बजाईं तालियां

चंडीगढ़ की रहने वाली ओशीन पांडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑफिस पार्टी का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में ओशीन नीले और हरे रंग के खूबसूरत एथनिक कुर्ता सेट में नजर आ रही हैं. जैसे ही फिल्म ‘इश्कजादे’ का सुपरहिट गाना ‘झाल्ला वल्लाह’ बजता है, ओशीन बिना किसी हिचकिचाहट के पूरे ग्रेस और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लिए थिरकना शुरू कर देती हैं.

दफ्तर के अंदर हुए इस अचानक परफॉरमेंस को देखकर उनके साथी कर्मचारी भी खुद को रोक नहीं पाए. कोई कैमरे में यह यादगार पल कैद कर रहा था तो कोई ओशीन के साथ ताल मिलाने लगा.

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो

20 मिलियन व्यूज पार! मुस्कान पर फिदा हुए नेटिजन्स, बोले “ये पक्का ऑफिस क्रश हैं”

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आते ही जंगल की आग की तरह फैल गया और इसे 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग न सिर्फ ओशीन के शानदार डांस स्टेप्स और ट्रेडिशनल लुक की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनकी ‘मिलियन-डॉलर स्माइल’ पर भी फिदा हो गए हैं. यूजर्स के कुछ मजेदार कमेंट्स हम आपको दिखा रहे हैं…

“ऐसी दिवाली पार्टी हो तो कोई कभी ऑफिस की छुट्टी न ले!”

“डांस स्टेप्स तो कमाल के हैं ही, लेकिन मुस्कान ऐसी है कि कोई भी इनका फैन हो जाए… ये पक्का पूरे ऑफिस की क्रश होंगी!”

“काम के तनाव के बीच ऐसी बेफिक्र खुशी देखना सच में दिल खुश कर देता है.”

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *