Headlines

पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC की NET और JRF को देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. हर साल लाखों उम्मीदवार प्रोफेसर बनने या रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना लेकर इस परीक्षा में शामिल होते हैं. अक्सर छात्रों को लगता है कि JRF क्रैक करने के लिए कई साल की मेहनत की जरूरत होती है. लेकिन सही रणनीति, सटीक टाइम टेबल और अनुशासन के साथ इसे पहले ही प्रयास में पास करना बिल्कुल मुमकिन है. 

पूरे सिलेबस को समझकर बनाएं योजना

किसी भी परीक्षा में सफलता पाने की पहली सीढ़ी उसका सिलेबस होती है. UGC NET परीक्षा दो भागों में बंटी होती है- पेपर 1 और पेपर 2. तैयारी शुरू करने से पहले दोनों पेपर के सिलेबस की गहराई से जांच करं. पेपर 1 सभी के लिए कॉमन होता है, जिसमें टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग और डेटा इंटरप्रिटेशन जैसे विषय शामिल होते हैं. वहीं, पेपर 2 आपका मुख्य विषय होता है, जिससे आपने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. सिलेबस को देखकर अपने मजबूत औऱ कमजोर टॉपिक्स की एक लिस्ट बनाएं ताकि आप कमजोर विषयों को ज्यादा समय दे सकें. 

6 से 8 घंटे का डेली स्टडी प्लान

पहले ही प्रयास में सफलता पाने के लिए रोज कम से कम 6 से 8 घंटे की नियमित पढ़ाई जरूरी है. अपने इस समय को इस तरह बांटे कि दोनों पेपर को पूरा समय मिले. सुबह का समय दिमाग सबसे ज्यादा फ्रेश होता है, इसलिए सुबह के 3 से 4 घंटे अपने मुख्य विषय के कठिन टॉपिक्स को समझने में लगाएं. इसके बाद दोपहर या शाम के समय पेपर 1 के लिए 2 से 3 घंटे तय करें. पढ़ाई के दौरान हर 2 घंटे के बाद 10 से 15 मिनट का छोटा ब्रेक जरूर लें. जिससे आपका दिमाग थकेगा नहीं और फोकस बना रहेगा.

पेपर 1 को न करें नजरअंदाज 

कई छात्र यह गलती करते हैं कि वे अपने मुख्य विषय पेपर 2 में ही खोए रहते हैं और पेपर 1 को हल्के में ले लेते हैं. आपको बता दें कि JRF की कटऑफ क्लियर करने मे पेपर 1 की बहुत बड़ी भूमिका होती है. इस पेपर में 50 सवाल होते हैं और सही रणनीति से आप इसमें बहुत अच्छा स्कोर कर सकते हैं. टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड जैसे स्कोरिंग चैप्टर्स पर विशेष ध्यान दें। मैथमेटिकल रीजनिंग और डेटा इंटरप्रिटेशन का रोज आधा घंटा अभ्यास करें. यह पेपर आपकी ओवरऑल रैंक को काफी ऊपर ले जा सकता है.

यह भी पढ़ें: नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन

शॉर्ट नोट्स और रिवीजन की आदत

तैयारी के दौरान सिर्फ पढ़ते जाना काफी नहीं है, बल्कि पढ़ी हुई चीजों को याद रखना भी जरूरी है. इसके लिए पढ़ते समय ही हर महत्वपूर्ण पॉइंट, परिभाषा और थ्योरी के शॉर्ट नोट्स बनाते चलें. यह नोट्स परीक्षा के आखिरी दिनों में क्विक रिवीजन के लिए रामबाण साबित होते हैं. हफ्ते में कम से कम एक दिन, जैसे कि रविवार का दिन, सिर्फ और सिर्फ रिवीजन के लिए तय करें. जो आपने पूरे हफ्ते पढ़ा है, उसे इस दिन एक बार जरूर दोहराएं ताकि कांसेप्ट दिमाग में पक्का हो जाए.

पिछले सालों के पेपर और मॉक टेस्ट

UGC NET JRF परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती होती है. तीन घंटे में कंप्यूटर स्क्रीन पर दोनों पेपर के कुल 150 सवालों को हल करना होता है. इसके अभ्यास के लिए पिछले 5 से 7 सालों के प्रश्न पत्रों को जरूर हल करें. इससे आपको परीक्षा के बदलते पैटर्न और सवालों के स्तर का सही अंदाजा होगा. इसके अलावा हफ्ते में कम से कम दो बार ऑनलाइन मॉक टेस्ट देने की आदत डालें. मॉक टेस्ट देने से आपको यह पता चलेगा कि आप तय समय में कितने सवाल सही कर पा रहे हैं और आपकी स्पीड कैसी है.

यह भी पढ़ें: किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *