Headlines

Exclusive: तेज प्रताप यादव ने बताई नीतीश कुमार की खूबी, कहा- ‘उनकी सबसे अच्छी बात ये है कि…’


बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार के राज्य में करीब दो दशक के शासनकाल का अंत हो गया और प्रदेश में एक नए सियासी युग की शुरुआत हो गई है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान जब जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप से पूछा गया कि नीतीश कुमार को कितने नंबर देंगे. इस पर उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार को 10 में से 9 नंबर देते हैं.

उन्होंने कहा, ”नीतीश कुमार को 9 नंबर इसलिए दे रहे हैं कि वो हमारे पिताजी लालू प्रसाद यादव के साथ राजनीति में काम किए हैं. वो हमारे चाचा के समान हैं. वो काफी सीनियर हैं और हमलोग अभी बच्चे हैं.” जब उनसे पूछा गया कि आपकी माताजी को हटाकर ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे, इस सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा, ”राजनीति में वो सारी बातें चलते रहती हैं कि कौन किसे हटाया या नहीं हटाया. लेकिन व्यक्तिगत संबंध सबसे हैं.” 

तेज प्रताप यादव ने बताई नीतीश कुमार की खूबी

जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार जी की सबसे खास बात क्या रही? वो अब दिल्ली चले गए हैं और यहां उनके अध्याय का समापन हो गया है. तेज प्रताप ने कहा, ”नीतीश कुमार काम करने के दौरान न्यूट्रल रहे और अपनी जिम्मेदारी को निभाए. सबसे अच्छी बात है कि वो अपने पेट को सहलाते हैं, जो मुझे बड़ा ही अच्छा लगता है.” 

14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया था इस्तीफा

14 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहने के दौरान सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम रहे. नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे, जिसके कुछ दिन बाद उन्होंने MLC का पद छोड़ दिया था. फिर 14 अप्रैल को सीएम पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था. 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली. 

RJD से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने बनाई थी नई पार्टी

तेज प्रताप यादव ने भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने पर बधाई दी थी. इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा था कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के अधूरे कामों को पूरा करेंगे और युवाओं को रोजगार देंगे. बता दें कि अनुष्का यादव को लेकर विवादों के बाद लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी और परिवार से बाहर कर दिया था. आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ बनाई.

‘देश का तिरंगा पीछे लगाकर चुनाव प्रचार…’, PM मोदी के संबोधन पर बोले RJD नेता मनोज झा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *