पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. चुनाव में ममता बनर्जी और कांग्रेस की हार के बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने चुनाव में बीजेपी पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा, लोगों को चुनाव में हिस्सा नहीं लेने दिया गया. पुलिस बलों ने भी स्थानीय गुंडों और बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनको धमकाया कि अगर उन्होंने भाजपा के लिए प्रभावी ढंग से काम नहीं किया तो वे जेल में सड़ेंगे.
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘डर के माहौल में और पुलिस की मदद से चारों ओर जबरन चुप्पी का माहौल बनाया गया. एक ऐसा चुनाव हुआ जिसमें भाजपा ने क्षेत्र के कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या से अधिक वोट हासिल किए, यहां तक कि मुस्लिम बहुल इलाकों में भी… यह चुनाव के नाम पर एक अभूतपूर्व तमाशा था.’
एसआईआर पर उठाए सवाल
अधीर रंजन ने कहा, मुर्शिदाबाद जिले में एसआईआर के चलते सबसे ज्यादा मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया. पूरे बंगाल में कुल 27 लाख मतदाता सूची से बाहर रह गए. मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 747,000 लोगों को बाहर किया गया, जिनमें से अकेले रेजिनगर में ही लगभग 17000 से 18000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए. लोगों को चुनाव में भाग लेने का अवसर भी नहीं दिया गया.’
#WATCH | Delhi | Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury says, “…In our district of Murshidabad, the highest number of voters were excluded from the electoral rolls because of the SIR. Across Bengal, a total of 27 lakh voters were left off the lists. Murshidabad saw the highest number of exclusions, 747,000 people, with around 17,000 to 18,000 voters in Rejinagar alone having their names struck off… People were also denied the opportunity to participate in the election… Police forces rounded up local goons and thugs and threatened them, saying that if they didn’t work effectively for the BJP, they would rot in jail. Driven by fear and aided by the police, an atmosphere of enforced silence was created all around… an election took place where the BJP secured more votes than the total number of registered voters in the area, even in Muslim-majority localities… This was a spectacle of an unparalleled charade masquerading as an election…”
— ANI (@ANI) October 9, 2026
रेजीनगर उपचुनाव रिजल्ट
रेजीनगर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शंखराव सरकार को 72710 वोट से जीत मिली है. जबकि दूसरे नंबर पर हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी(AJUP) से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद रहे. कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफी तीसरे नंबर पर रहे ममता गुट की TMC के प्रत्याशी रबीउल आलम चौधरी चौथे नंबर पर रहे.
बीजेपी के लिए यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि रेजीनगर मुर्शिदाबाद जिले की एक मुस्लिम बहुल सीट है. इस जीत से अनुमान लगाया जा सकता है कि इस क्षेत्र में भाजपा ने मुस्लिमों का भी वोट जीतने में कामयाबी हासिल की है.
