महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस ने महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को हिरासत में ले लिया है. उन्हें अगस्त क्रांति मैदान में जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया. CJP द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के समर्थन के लिए मुंबई भी विरोध प्रदर्शन का ऐलान था. तुषार गांधी ने हिरासत में लिए जाने के बाद वीडियो साझा का जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि दोपहर 3:30 पर लोग जरूर जुटेंगे.
वीडियो की डिटेल के मुताबिक, उन्हें बांद्रा से हिरासत में लेकर सांताक्रूज और फिर डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. वीडियो में उन्होंने दावा किया कि हर हाल में लोग प्रदर्शन के लिए जुटेंगे कोई ताकत नहीं रोक सकती.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर में नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन तो इस जगह शुरू होगा आंदोलन? CJP ने दिए संकेत
अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन की अनुमति नहीं
तुषार गांधी समेत कई संगठनों ने आज दोपहर दो बजे से पांच बजे तक अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन की अनुमति मांगी है,लेकिन उन्हें नहीं मिली. इससे पहले तुषार गांधी और उनके समर्थक अगस्त क्रांति मैदान पहुंचते उन्हें नेशनल कॉलेज से हिरासत में ले लिया गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अगस्त क्रांति मैदान की कोई अनुमति नहीं ली गयी है. उधर मुंबई में शिवाजी पार्क की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.
दिल्ली में CJP नेता गिरफ्तार
उधर दिल्ली पुलिस ने CJP नेता अभिजीत दीपके समेत, सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ ही कई नेताओं को हवाई जहाज के अंदर से ही हिरासत में ले लिया और किसी को भी जंतर-मंतर नहीं जाने दिया. उन्हें कहां ले जाया गया है,इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. जबकि दिल्ली में अलग-अलग जगह से आंदोलन करने वालों को डिटेन किया गया है. जिनकी संख्या हजारों में है. इसके अलावा पूरे जंतर-मंतर इलाके को छावनी बना दिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार से ही सख्ती शुरू कर दी थी, जिसका असर आज सुबह से देखने को मिल रहा है. दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं और कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: एंटीलिया केस: सचिन वाजे ने पेश किए CCTV फुटेज, गवाह को लेकर क्या बोले?
