Headlines

मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल


उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा खौफनाक और दिल नहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप उठेगी. सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार गली में खेल रहे दो मासूम बच्चों को कुचलते हुए निकल जाती है. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग कार चालक की लापरवाही को लेकर बेहद गुस्से में हैं.

गली के मोड़ से आई काल बनकर सफेद कार

सामने आई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मेरठ की एक रिहायशी गली में दो छोटे बच्चे बेफिक्र होकर सड़क पर बैठे खेल रहे थे. वे अपने खेल में इतने मग्न थे कि उन्हें आसपास का कोई ध्यान नहीं था. इसी बीच गली के मोड़ से एक सफेद रंग की कार मुड़ती है. कार चालक की लापरवाही का आलम यह था कि उसने सड़क पर बैठे बच्चों को देखा तक नहीं और गाड़ी की रफ्तार धीमी किए बिना दोनों बच्चों को कुचलते हुए सीधे ऊपर से निकल गया.

चीख-पुकार मचते ही मौके पर दौड़े लोग

हादसे के ठीक बाद जैसे ही कार के नीचे बच्चे आए, जोर की आवाज हुई और कार चालक को अहसास हुआ कि गाड़ी के नीचे कुछ आ गया है. चालक ने तुरंत कार को रोका. चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोग और बच्चों के परिजन बदहवास होकर बच्चों की तरफ दौड़े. लोगों ने तुरंत मशक्कत कर बच्चों को कार के नीचे से निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

सीसीटीवी फुटेज वायरल, लोगों में भारी गुस्सा

यह पूरी खौफनाक वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर हो रही है. वीडियो देखकर नेटिजन्स कार चालक पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि पतली गलियों में इतनी लापरवाही से गाड़ी चलाना सरासर जानलेवा है. एक यूजर ने लिखा…कार वाला अंधा था क्या. एक और यूजर ने लिखा…जरूर फोन में लगा होगा कार वाला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है कार सवार ने शराब पी रखी थी.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *