Headlines

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर पहले तो कुछ समझ नहीं आता, लेकिन जैसे ही वीडियो खत्म होता है, देखने वालों का दिमाग चकरा जाता है. इन दिनों उत्तराखंड का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर लोगों के होश उड़ा रहा है. 

वीडियो में एक वॉशरूम की दीवार पर सेनेटरी नैपकिन (पैड) वेंडिंग मशीन लगी दिखाई देती है. पहली नजर में तो यह बिल्कुल सामान्य और एक अच्छी पहल लगती है, लेकिन जैसे ही कैमरा वॉशरूम के दरवाजे से बाहर निकलता है, जो सच सामने आता है उसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

शुरुआत में लगा सब नॉर्मल, फिर हुआ ‘माइंड ब्लोइंग’ ट्विस्ट

वायरल हो रहे इस शॉर्ट वीडियो की शुरुआत एक वॉशरूम के अंदर से होती है, जहां दीवार पर सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन टंगी हुई है. शुरुआत में वीडियो देखकर लगता है कि यह महिलाओं की सुविधा के लिए किसी पब्लिक वॉशरूम में बनाई गई व्यवस्था की एक आम क्लिप है. लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स वॉशरूम से बाहर कदम रखता है और बाहर लगे बोर्ड पर कैमरा घुमाता है. बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा होता है ‘Gents Washroom’ यानी पुरुषों का शौचालय! वीडियो को @be_mewadi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

सरकारी लापरवाही या अजूबा? इंटरनेट पर उड़े होश

पुरुषों के वॉशरूम में सेनेटरी पैड की मशीन लगी देखकर यूज़र्स का सिर घूम गया है. यह वीडियो कहां का है और इसे पुरुषों के वॉशरूम में क्यों लगाया गया, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. लेकिन X पर इसे शेयर करते हुए एक यूज़र ने लिखा- “Unexpected Ending!” इस अनोखे नजारे को देखकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग इसे सरकारी अधिकारियों की बड़ी लापरवाही और घटिया मैनेजमेंट बता रहे हैं कि बिना देखे ही पुरुषों के टॉयलेट में मशीन ठोक दी गई. वहीं कुछ लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं कि यह इंटरनेट पर देखने को मिली अब तक की सबसे अतरंगी चीज है.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *