सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. कोई बाइक पर खतरनाक स्टंट करता है तो कोई अपनी साइकिल से ऐसे करतब दिखाता है कि देखने वालों का कलेजा मुंह में आ जाता है. इन दिनों साइकिलिंग का एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें एक युवक सड़क पर साइकिल चलाते हुए ऐसे हैरतअंगेज करतब करता नजर आता है कि उसकी बैलेंसिंग देखकर कोई भी दंग रह जाए.
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को अब तक चौदह लाख व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि वीडियो पर व्यूज के साख-साथ लाइक्स और कमेंट्स की भी बारिश हो रही है. युवक जिस तरह के करतब साइकल पर कर रहा है, वो न आज तक किसी ने देखे होंगे और न ही सुने होंगे.
साइकिल पर युवक का हैरान करने वाला अंदाज
वीडियो में युवक सड़क पर साइकिल चलाता दिखाई देता है. लेकिन उसका अंदाज सामान्य साइकिल चलाने वालो से बिल्कुल अलग है. वह साइकिल पर बैलेंस बनाते हुए कभी अपने हाथ हैंडल से दूर करता है, तो कभी शरीर को पीछे की तरफ झुकाकर ऐसा पोज बनाता है कि देखने वालों को उसकी सुरक्षा की चिंता होने लगती है. साइकिल की तेज स्पीड और युवक के करतब इस वीडियो को और भी रोमांचक बनाते हैं. सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात है कि वह चलते हुए साइकिल पर अपने शरीर का बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करता नजर आता है.
You can’t be this reckless and expect to go scot free. https://t.co/MYJrjUy9oS
— Ade omo Ade 👑 01 (@educatedtug01) October 9, 2026
यह भी पढ़ें: निकल गई हीरोपंती… लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
आम लोगों से अलग करतब
वीडियो में युवक का साइकिल चलाने का तरीका किसी आम राइड से बिल्कुल अलग दिखाई देता है. वह साइकिल पर अपने शरीर की स्थिति बदलते हुए करतब दिखाता है. एक पल वह सामान्य तरीके से साइकिल चलाता नजर आता है, तो अगले ही पल उसका अंदाज बदल जाता है. जिसे किसी आम व्यक्ति क लिए कर पाना लगभग नामुमकिन है. आप ने और भी लोगों को साइकल से स्टंट करते देखा होगा, लेकिन युवक के द्वारा किए गए स्टंट आज तक किसी न नहीं देखे हैं.
कमेंट्स में हो रही तारीफ
वायरल वीडियो को लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं कमेंट सेक्शन में मिल रही है. यूजर्स युवक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि भाई तुम तो कमाल के स्टंट करते हो. एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह कमेंट कर कहा कि मैंने आज तक ऐसा करिश्मा नहीं देखा. वहीं कुछ यूजर्स युवक की सुरक्षा की चिंता भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि ऐसे स्टंट करते हुए ध्यान रखना चाहिए, अच्छी बात है कि तुमने हेलमेट पहना है.
यह भी पढ़ें: Rapido के 186 रुपये के किराये पर हुआ बवाल, वीडियो वायरल
