Headlines

आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. सीरीज का तीसरा टी20 मैच आज यानी संडे को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले खेले गए दूसरे टी20 में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. हालांकि, वेस्टइंडीज ने 250 रनों का टारगेट चेज कर इतिहास रचा. वहीं लखनऊ में खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी. अब दोनों ही टीमों की नजरें तीसरा टी20 जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने पर रहेंगी. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 33 बार भिड़ंत हुई है. इस दौरान 21 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. वहीं 11 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं. दोनों टीमों के बीच एक टी20 मैच नो रिजल्ट रहा है.  

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां भी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. एक बार फिर गेंदबाजों की शामत आनी तय है. टीम इंडिया अगर पहले खेली तो 300 रन भी बन सकते हैं. इंदौर का होल्कर स्टेडियम काफी छोटा है. ऐसे में छोटी बाउंड्री की वजह से भी हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया की जीत होगी. मुकाबला 60-40 का है. वेस्टइंडीज की टीम को कम आंकना गलती होगी, लेकिन फिर भी भारत की जीत के चांस ज्यादा हैं. अगर वेस्टइंडीज की टीम चेज करती है तो फिर मैच में उलटफेर भी देखने को मिल सकता है. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और मयंक यादव

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन और शमार जोसेफ

यह भी पढ़ें- 

IND vs WI 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *