Headlines

इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 ‘सिक्स’ लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड


श्रीलंका क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां अभी दोनों के बीच टी20 सीरीज चल रही है. मेजबान पाकिस्तान ने पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है, दूसरे टी20 को जीतकर टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. श्रीलंका आज जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी, अगर ऐसा हुआ तो तीसरा मैच निर्णायक बन जाएगा. आज फखर जमन एक छक्का लगाकर इतिहास रच सकते हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 आज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले मैच में पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे. पाक टीम ने लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. कप्तान साहिबजादा फरहान ने 89 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. फखर जमन ने उस मैच में 13 गेंदों में 21 रन बनाए थे.

सिर्फ एक छक्का लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में फखर जमन पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 121 मैचों में खेली 111 पारियों में 99 छक्के लगाए हैं. एक छक्का लगाकर वह पाकिस्तान के लिए 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

टॉप पर कौन

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड उस बल्लेबाज के नाम है, जिसके बाद में ज्यादा लोगों को पता नहीं होगा. करणबीर सिंह के नाम ये रिकॉर्ड है, जिन्होंने 65 मैचों की 64 पारियों में कुल 214 छक्के लगाए हैं. वह ऑस्ट्रिया के लिए खेलते हैं. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जो टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.

रोहित ने 159 टी20 मैचों में खेली 151 पारियों में 205 छक्के लगाए हैं. इन दोनों के आलावा कोई और अभी तक 200 छक्के के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है. तीसरे स्थान पर यूएई के मोहम्मद वसीम (196) और चौथे नंबर पर जोस बटलर (192) हैं.

यह भी पढ़ें- 190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *