Headlines

फूट फूटकर रोए दीपक कलाल…ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू


ड्रामा और विवादों से पुराना नाता रखने वाले इंटरनेट सेंसेशन दीपक कलाल एक बार फिर अपने नए कारनामे को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार दीपक कलाल का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में दीपक कलाल बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं और यूट्यूबर ध्रुव राठी के समर्थन में जनता से गुहार लगा रहे हैं. कैमरे के सामने आंसू बहाते हुए दीपक कलाल कह रहे हैं कि यह देश की स्थिति बहुत खराब है और जो लोग सच के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें सपोर्ट करना चाहिए.

रो-रोकर दीपक कलाल ने ध्रुव राठी के लिए मांगी ‘रेस्पेक्ट’

वायरल हो रहे इस वीडियो में दीपक कलाल का रो-रोकर बुरा हाल है. वे भरे गले और सिसकियों के साथ कहते दिखाई दे रहे हैं, “यह वीडियो मैं ध्रुव राठी के लिए बना रहा हूं. आप सब देख ही रहे हैं कि यह लोग पत्रकारों को पकड़ रहे हैं, मार रहे हैं, मेट्रो और बस सब बंद कर रहे हैं… ध्रुव राठी हमारे लिए इतनी दूर से आया है, उसको रेस्पेक्ट करो.” दीपक का यह हाई-वोल्टेज ड्रामा और चेहरे के हाव-भाव इतने अतिनाटकीय हैं कि गंभीर मुद्दे पर भी लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो गए हैं.

समर्थकों को फ्लाइंग किस और ‘ध्रुव राठी को सपोर्ट करो’ की अपील

रोते-रोते दीपक कलाल अचानक अपने चिर-परिचित अंदाज में आ जाते हैं और कहते हैं, “जो-जो लोग हमारे सपोर्ट में हैं, मैं उन्हें यहां से फ्लाइंग किस देता हूं… और आप सब मिलकर ध्रुव राठी को सपोर्ट करो.” आंसुओं के बीच फ्लाइंग किस उछालने और ध्रुव राठी का झंडा बुलंद करने के इस अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन ने इंटरनेट का माहौल पूरी तरह से रंगीन कर दिया है.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब, लोगों ने कहा- “ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काट”

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ, मीम मेकर्स के लिए मानों लॉटरी लग गई. नेटिजन्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और दीपक कलाल की ओवरएक्टिंग के मजे ले रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा…”दीपक कलाल के आंसुओं में तो इतना दर्द है कि मगरमच्छ भी शर्मा जाए.” दूसरे यूजर ने चुटकी ली…”ध्रुव राठी भी यह वीडियो देखकर सोच रहा होगा कि भाई मुझे ऐसे सपोर्ट की बिल्कुल जरूरत नहीं थी.”

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *