Headlines

रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव में एनर्जी सीजफायर यानी ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े हमलों को रोकने पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. एक संक्षिप्त सोशल मीडिया पोस्ट पर इस बारे में बताया है. उन्होंने इतना कहा है कि यह तुरंत लागू होगा. वहीं रूस और यूक्रेन की तरफ से इस तरह का कोई अपडेट नहीं दिया गया है. 

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अभी से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एनर्जी सीजफायर लागू हो गया है. दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं. इसे न तोड़ें.’

बीबीसी की रिपोर्ट की मानें तो ट्रंप यूक्रेन से रूस के तेल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अटैक रोकने की अपील करते रहे हैं. कीव की मानें तो मॉस्को की युद्ध मशीन की कमाई को कम करने के लिए यह हमले जरूरी हैं. ताकि वह अमेरिका और ग्लोबल मार्केट को डीजल सप्लाई के लिए हाल में हुए समझौते को पूरा कर सकें. 

इसके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि अगर रूस यूक्रेन के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना बंद कर दें, तो वे हमले रोकने को तैयार हैं. सर्दियों से पहले यह हमले तेज हो गए हैं. 

जेलेंस्की बोले- मस्क-ट्रंप, पुतिन को नहीं रोक पा रहे
इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पुतिन को कैसे रोका जाए. एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आप एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध जारी रखने के लिए क्यों जिम्मेदार ठहरा रहे हो? तो जेलेंस्की ने कहा कि क्योंकि ये लोग पुतिन को रोकने का कोई तरीका नहीं ढूंढ पा रहे हैं. दूसरों पर प्रेशर डालने की तुलना में पुतिन को रोकना कहीं ज्यादा मुश्किल है. कीमतों के बारे में बात करना, और उन्हें यूक्रेन से जोड़ना कहीं ज्यादा आसान है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दुनियाभर में फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से मध्यपूर्व में चल रहे युद्ध और हॉर्मुज की नाकेबंदी के कारण हो रही है. दुनिया में हर कोई यह बात समझता है. लोगों के साथ मत खेलिए. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *