Headlines

तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की


रविवार को भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. अभिषेक शर्मा की फिफ्टी और अन्य खिलाड़ियों की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 223 रन बनाए थे. जवाब में कैरेबियाई टीम बहुत करीब आ गई थी, लेकिन जीत से 14 रन दूर रह गई. चाहे वेस्टइंडीज लक्ष्य के बहुत करीब आ गई थी, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि भारतीय टीम ने शुरू से लेकर अंत तक मुकाबले पर अपना नियंत्रण बनाए रखा था.

श्रेयस अय्यर ने कहा कि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार खेल दिखाया. अभिषेक ने 69 रन और ईशान ने 37 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर केवल 40 गेंदों में 108 रनों की पार्टनरशिप कर डाली थी.

वेस्टइंडीज को मौका ही नहीं दिया

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर ने कहा, “बीच के ओवरों में हमने चाहे लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए हों, लेकिन हमने वेस्टइंडीज को मैच का नियंत्रण हासिल नहीं करने दिया. हमने मिडिल ओवरों में वापसी की और 223 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे.”

एक समय टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए थे, तभी महज 12 गेंदों के भीतर भारत के तीनों बल्लेबाज आउट हो गए. हालांकि उसके बाद तिलक वर्मा के 28 रन और नीतीश कुमार रेड्डी की 21 रनों की छोटी-छोटी पारियों ने टीम इंडिया को उन लगातार झटकों से उबारा था. कप्तान अय्यर ने यह भी कहा कि वेस्टइंडीज की टीम को कभी हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि उनकी टीम में कई सारे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं.

गेंदबाजों ने किया कमाल

कप्तान अय्यर ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. रांची की तरह इंदौर में भी ओस के कारण गेंद गीली हो रही थी. ऐसे में बॉलिंग कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन अय्यर ने बताया कि टीम इंडिया के गेंदब्याज आत्मविश्वास से भरे हुए थे और वे जानते थे कि उन्हें क्या करना है.

शाई होप का विकेट जल्दी गंवाने के बाद भी वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में तूफानी बैटिंग करते हुए वापसी कर ली थी. मुकाबला मिडिल ओवरों में भारत के पक्ष में आया, दरअसल 8-10 ओवर के खेल में वेस्टइंडीज केवल 17 रन बना पाई थी, जिसके बाद बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ने लगा. 10वें ओवर के बाद तेजी से रन तो बने, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट भी गिरते रहे.

यह भी पढ़ें:

भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *