Headlines

भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया


भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. भारतीय गेंदबाजों ने इस बार रांची वाली गलती नहीं दोहराई और कैरेबियाई बल्लेबाजों को शुरू से ही फंसाए रखा. 14 रनों की इस जीत के बलबूते टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. इस बार शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड अपना जादू नहीं बिखेर पाए, लेकिन नमन धीर और अर्शदीप सिंह को छोड़कर टीम इंडिया के अन्य बॉलर्स ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी की.

वेस्टइंडीज इस बार टॉस जीतकर भी हार गया. वह उम्मीद लगाए बैठा होगा कि इस बार भी रांची जैसी ओस पड़ेगी. ओस पड़ी जरूर, लेकिन कैरेबियाई टीम की उम्मीद से कम. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन ही बना सका.

रांची में शतक ठोंकने वाले कप्तान शाई होप को इस बार अर्शदीप सिंह ने जल्दी चलता कर दिया. जब तक शिमरोन हेटमायर और कामिल पूरन खेल रहे थे, तब तक उसके जीतने के चांस नजर आ रहे थे. मगर 82 के स्कोर पर पावेल भी आउट हो गए, जिसके बाद कोई बड़ी पार्टनरशिप नहीं पनप सकी.

शेरफेन रदरफोर्ड और क्वेन्टिन सैम्पसन ने मिलकर 46 रन जरूर जोड़े, लेकिन ये वेस्टइंडीज को जीत दिलाने के लिए नाकाफी थे. वहीं अंतिम ओवरों में शमार स्प्रिंगर ने 11 गेंद में 35 रन बनाए, 4 छक्के लगाकर वेस्टइंडीज की हार के अंतर को कम जरूर किया लेकिन हार को टाल नहीं पाए. 

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और नमन धीर ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया. अर्शदीप ने दूसरे ही ओवर में कप्तान शाई होप को क्लीन बोल्ड करके वेस्टइंडीज को बैकफुट पर भेज दिया था. अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को भी एक-एक सफलता मिली.

इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे निकल गई है. अब अगला टी20 मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

सबसे तेज 2000 रन… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *