Headlines

स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली


स्टीफन फ्लेमिंग के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दो और दिग्गज अब इंग्लैंड की टीम से जुड़े हैं. ये दोनों फ्लेमिंग के साथ मिलकर काम करेंगे. स्टीफन फ्लेमिंग कुछ समय पहले इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच बने थे. अब चेन्नई सुपर किंग्स के उनके साथी एरिक सिमंस और जेम्स फोस्टर इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. 

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद यह बदलाव हुआ है. सिमंस को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है, जबकि इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे. 

फ्लेमिंग ने जुलाई में सीएसके के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था. इसके साथ ही आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम के साथ उनका 18 साल का जुड़ाव समाप्त हो गया था. वह 2008 में इस फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे और फिर 2009 में मुख्य कोच बने. अब वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि ब्रेंडन मैकुलम सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे. 

सिमंस और फोस्टर सीएसके में फ्लेमिंग के साथ काम कर चुके हैं. अब दोनों इंग्लैंड की टीम में उनके साथ फिर जुड़ेंगे. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिमंस को कोचिंग का लंबा अनुभव है. वह 2002 से 2004 तक दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रहे और भारतीय पुरुष टीम के गेंदबाजी सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं. 64 वर्षीय सिमंस 2018 से सीएसके के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे.

इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर फोस्टर भी अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव रखते हैं. वह 2018 से 2022 तक इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के सलाहकार कोच रहे. इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और कई फ्रेंचाइजी लीग में भी काम किया है.

यह भी पढ़ें- 

वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *