जरा सोचें आप जू में खूंखार टाइगर और शेर का दीदार करने गए हैं और अचानक आपका बैलेंस बिगड़े और आप टाइगर के बाड़े में गिर पड़ें तो? ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक के साथ, जहां युवक जू में टाइगर देखने गया तो था लेकिन बैलेंस बिगड़ने से वो खूंखार टाइगर के बाड़े में जा गिरा. इसके बाद जो हुआ वह काफी दिल दहला देने वाला था. वायरल वीडियो देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
बाघ के बाड़े में कुदा शख्स और चली गई जान
दरअसल, England के Yorkshire Wildlife Park में मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने टाइगर के बाड़े में छलांग लगा दी. बाड़े में कूदते ही बाघ सीधे उस व्यक्ति की ओर झपटा. पैरामेडिक्स द्वारा उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में दो Amur tigers हैं. माना जा रहा है कि बाड़े में कूदने वाले व्यक्ति की मौत नर बाघ Altai से जख्मी होने की वजह से हुई है.
पुलिस ने बंद किया पूरा वाइल्ड लाइफ एरिया
इस दर्दनाक घटना के बाद जू कर्मचारियों ने बाघ की भी जांच की और चेक किया कि उसे तो कोई चोट नहीं आई है. इसके बाद पूरे वाइल्डलाइफ एरिया को वीकेंड के लिए बंद कर दिया गया. इससे पहले ऐसी ही एक घटना दिल्ली के जू में भी हुई थी जहां एक व्यक्ति गलती से बाघ के बाड़े में गिर गया था जिसके बाद बाघ ने उस पर हमला कर उसकी जान ले ली थी. हालांकि ऐसे मौकों पर कई बार इंसान की डर की वजह से भी मृत्यु हो जाती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाघ एक शिकारी जानवर है और इंसानों को देखकर हड़बड़ी में वह हमला कर सकता है.
यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
यूजर्स बोले, जू जाएं तो रखें पूरी सावधानी
वीडियो को arunruby नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बेहद दुखद वीडियो है, ऐसे नहीं होना चाहिए था. एक और यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर तो मेरी धड़कन ही बढ़ गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जू जाएं तो वहां सावधानी रखें अपना ख्याल रखें.
यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल
