Headlines

‘थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया…’, इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड


टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पास्ट रिलेशनशिप पर बात की. उन्होंने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उनके साथ मारपीट करता था और खूब टॉर्चर करता था. नीति टेलर ने कहा कि उनके एक्स ने उन्हें सिगरेट तक से जलाया था.

Ex बॉयफ्रेंड कपड़ों, दोस्तों और आने-जाने पर उठाता था सवाल
नीति ‘गुलाम’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘अलायंस’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में ‘हॉटरफ्लाई’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अक्सर उनके कपड़ों, दोस्तों और उनके आने-जाने के बारे में सवाल उठाते थे. नीति ने कहा,  “ये घटना ‘कैसी ये यारियां’ के पहले सीजन के शूटिंग के दौरान की है. इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर मैं छोटे कपड़े पहनती, तो वह मेरे कपड़ों पर सवाल उठाते और कहते कि लोग मुझे देख रहे हैं. वह पूछते कि मैं कहीं क्यों जा रही हूं या किसी के इतने करीब क्यों खड़ी हूं. उस समय मैं काफी नासमझ थी और हमेशा खुद को समझाने और अपने कामों को सही ठहराने की कोशिश करती थी.”

‘एक्स बॉयफ्रेंड ने थप्पड़ मारा, धक्का दिया’
नीति ने आगे बताया,” एक बार उसका जन्मदिन था, लेकिन वहां का माहौल मुझे ठीक नहीं लगाय आखिरकार, हम लड़कियों ने तय किया कि हमें वहाँ से चले जाना चाहिए. मेरी सहेलियों ने बताया कि वे कार में इंतजार कर रही हैं, लेकिन मैं जाने से पहले उसे बाय कहना चाहती थी. जब मैंने ऐसा करने की कोशिश की, तो उन्होंने मुझे रोक दिया और कहा कि मैं उनके साथ कहीं नहीं जा रही हूं. मैंने उससे कहा कि मेरी सहेलियां मुझे घर छोड़ देंगी, लेकिन उसने मना कर दिया. उसके घर के बाहर हालात डरावने हो गए थे. उसने मुझे पकड़ा और धक्का दिया. उसने मुझे थप्पड़ मारा और यह घटना बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

 

एक्स बॉयफ्रेंड ने सिगरेट से जलाया
नीती ने आगे बताया, “मेरी सहेलियां नीचे थीं और सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बताया कि ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. जब लड़कियां ऊपर आईं, तो उन्होंने मुझे उससे दूर खींचने की कोशिश की, जबकि वह मुझे धक्का देता और पकड़ता रहा. घटना के बाद मैं रो रही थी.

जब मैं अपनी बिल्डिंग पहुंची, तो मैंने उसे चिल्लाते हुए सुना. उस समय वह सिगरेट पी रहा था और उसने मुझसे पूछना शुरू कर दिया कि मैं अपनी सहेलियों के साथ पार्टी से क्यों चली गई थी और मैंने उनके साथ रहना क्यों चुना. उस घटना के दौरान, उसने मुझे सिगरेट से जला दिया. मुझे लगी चोट के निशान और शरीर पर सिगरेट से जलने के निशान अभी भी हैं. मेरी स्किन पर केलॉइड  बनने की संभावना रहती है, इसलिए चोट का निशान साफ़ दिखाई देने लगा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *