Headlines

‘वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने…’ रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को कई साल हो चुके हैं. इसे खत्म करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पुतिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की तुलना में युद्ध खत्म करने के समझौते के लिए उत्सुक दिखे. जबकि कीव ने मॉस्को पर वाशिंगटन के प्रस्तावित ‘एनर्जी सीजफायर’के बावजूद हमले जारी रखने का आरोप लगाया.

ओहायो में मिड-टर्म चुनाव प्रचार रैली के लिए जाने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा कि वह युद्धविराम के उल्लंघन की रिपोर्ट की जांच करेंगे लेकिन उन्होंने जोर दिया कि संघर्ष को खत्म करने के लिए दोनों नेताओं को साथ आना होगा. उन्होंने युद्ध के मैदान में हुए भारी नुकसान का जिक्र किया और युद्ध को अनावश्यक बताया.

बेतुके युद्ध को खत्म करना होगा
ट्रंप ने कहा, मुझे इस बारे में पक्का नहीं पता, और हम इस पर गौर करेंगे. लेकिन मैं बस इतना जानता हूं कि जेलेंस्की और पुतिन को एक साथ आना होगा और इस बेतुके युद्ध को खत्म करना होगा. इस महीने उन्होंने उस युद्ध में 32,000 लोग खो दिए, और यह बेतुका है. इसलिए उन्हें एक साथ आना होगा और इसे खत्म करना होगा.

इस मामले को सुलझाना ही होगा
जब एक रिपोर्टर ने बताया कि मॉस्को और कीव, दोनों ने सार्वजनिक रूप से किसी समझौते की पुष्टि नहीं की है तो ट्रंप ने कहा कि इस व्यवस्था पर सहमति बन गई थी. उन्होंने कहा, “हां, वे सहमत हो गए, जानते हैं क्यों? क्योंकि मैंने कहा कि आप सहमत हों. इसलिए, वो सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा कि वे सहमत हो गए और इस मामले को सुलझाना ही होगा.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या पुतिन और जेलेंस्की प्रस्तावित एनर्जी सीजफायर को मानने के लिए तैयार हैं, तो ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों ही समझौता चाहते हैं, लेकिन उन्हें समझौते तक पहुंचने के लिए मदद की जरूरत है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि असल में पुतिन, जेलेंस्की की तुलना में समझौता करने के लिए ज़्यादा उत्सुक हैं.

रूस ने जारी रखे हमले

जब ट्रंप से उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया कि प्रस्तावित युद्धविराम के बावजूद रूस ने हमले जारी रखे, तो उन्होंने कहा कि वह इन आरोपों की समीक्षा करेंगे और साथ ही यह भी कहा कि दोनों पक्षों की ओर से उल्लंघन हुए हैं. उन्होंने कहा, “खैर, मुझे इस पर गौर करना होगा और देखना होगा क्योंकि दोनों पक्षों की ओर से उल्लंघन हुए हैं.

ये भी पढ़ें: SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई…राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *