भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अपने कट्टर रवैये और आतंकवाद के लिए जाना जाता है. लेकिन इस नवरात्रि पर पाकिस्तान से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हैरानी भी होती है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी आ जाती है. हाल ही में पाकिस्तान की एक व्लॉगर ने वहां का नवरात्रि सेलिब्रेशन दिखाया जिसमें मंदिर सजे हुए थे और भक्तों की भीड़ दर्शन की लिए आई हुई थी. पाकिस्तान का यह नजारा देखकर भले ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो लेकिन तस्वीरें सच हैं. वीडियो देखकर आपको भी मालूम हो जाएगा कि पाकिस्तान में नवरात्रि कैसे और किस तरह से मनाई जाती है.
पाकिस्तान में धूमधाम से मनाई जा रही नवरात्री
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे वहां की एक व्लॉगर जिसका नाम munji_galhiyun ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो का जो माहौल है उसे देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा है कि यह नजारा पाकिस्तान का है. वहां मंदिर सजे हुए हैं और मंदिर में लोगों की भारी भीड़ है. माता की मूर्ति पर लोग फूल और चुनरी चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं तो मंदिर परिसर में मानों मेला सा लगा हुआ है. लोग आस्था के साथ वहां आकर पूजा कर रहे हैं और नवरात्रि के पहले ही दिन इतना गजब का सेलिब्रेशन हो रहा है मानों यह नजारा पाकिस्तान का नहीं बल्कि भारत के किसी मोहल्ले का हो.
इससे पहले भी दीवाली और दशहरे के वीडियो हुए हैं वायरल
ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान से ऐसे नजारे सामने आए हों. पाकिस्तान के कई बड़े शहरों और राज्यों में हिंदू लोग निवास करते हैं और दीवाली और नवरात्रि जैसे मौकों पर यहां परंपरागत तरीके से त्यौहार मनाए जाते रहे हैं. पाकिस्तान के कई हिंदू व्लॉगर सोशल मीडिया पर अपने मोहल्ले की तस्वीरें शेयर करते हैं. फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
यूजर्स बोले, लग ही नहीं रहा पाकिस्तान है
वीडियो को munji_galhiyun नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यह नजारा देखकर अच्छा लगा. एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान में भी हिंदू रहते हैं, हैरान होने वाली बात नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….ये तो एक दम भारत जैसा लग रहा है.
यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल
