Headlines

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, ‘…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी’


अनुष्का यादव को लेकर विवादों में आए तेज प्रताप आज अपने परिवार और पार्टी से दूर हैं. इस बीच अनुष्का के भाई आकाश यादव ने एक बड़ा आरोप लगाया है. आकाश ने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन गए तो हो सकता है कि उनके पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी. थाने में एफआईआर भी नहीं होगी. हो सकता है कि रोड एक्सीडेंट ही करवा दिया जाएगा. 

आकाश यादव ने एक पॉडकास्ट में यह बात कही है. बातचीत के वीडियो का कुछ हिस्सा आकाश ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने तेज प्रताप यादव से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया है. 

अनुष्का यादव ने कुछ महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया है. उसका नाम उज्जैनी है. एक सवाल पर आकाश यादव कहते हैं, “आकाश ने… अनुष्का ने… हमारे परिवार ने कभी 10 नंबर आवास के बाहर, उनके (तेज प्रताप) सरकारी बंगले के बाहर, किसी मीडिया के सामने कहीं भी किसी प्रकार से बोला कि आपकी बेटी है? बेटी लेकर क्या मैं कभी उनके घर पर गया?”

‘उन लोगों को हम लोगों से मतलब नहीं’

पॉडकास्ट में पूछा गया कि अनुष्का यादव चुनाव में बेटी को गोद में लेकर उतरेंगी तो तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के लिए कितनी मुश्किल होगी? इस पर आकाश ने कहा, “मेरा कहना है कि जब उन लोगों को हम लोगों से मतलब ही नहीं है तो उनके लिए मुश्किल क्यों होगी…” 

आकाश यादव ने अपनी भांजी और बहन को लेकर कहा कि उज्जैनी का जो हक है वो मिलेगा. अनुष्का का जो हक है वो भी मिलेगा. तेज प्रताप को जो करना है जैसे करना है उनको आजादी है.

यह भी पढ़ें- BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!

‘राइज एंड फॉल’ में जाने पर किया हमला

तेज प्रताप यादव रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में गए थे. इस शो में जाने पर आकाश ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि तेज प्रताप के चाहने वालों को भी ये अच्छा लगा होगा. उन्होंने कहा, “हमसे व्यक्तिगत पूछिएगा तो हम चाहते हैं कि वो सदन में होते… बिहार की जनता के बीच में होते… बाढ़ में होते… बिहार में महिलाओं के साथ गलत हो रहा है उन मुद्दों पर वो होते… सड़क पर होते…” 

तेज प्रताप कहते हैं कि आप नशेड़ी हैं. इस पर आकाश यादव ने कहा, “हम खुद के लिए करते हैं… नशे में अगर हैं तो क्या पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया? क्या दारू पीते हुए हम पकड़े गए हैं या दारू बेचते हुए पकड़े गए हैं…?” 

यह भी पढ़ें- ‘शिव की बारात’ वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- ‘सिंहासन पर…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *