Headlines

Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान


Korean Skincare Pros And Cons For Sensitive Skin: कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट्स इन दिनों काफी लोकप्रिय हैं. खासकर स्किन को हाइड्रेटेड, ग्लोइंग और स्मूद दिखाने के लिए लोग कोरियन फॉर्मुलेशंस का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या ये प्रोडक्ट्स वाकई स्किन के लिए अच्छे होते हैं? इनमें ऐसी कौन-सी चीजें होती हैं जो स्किन को फायदा पहुंचाती हैं और किन चीजों से नुकसान या इरिटेशन हो सकता है? साथ ही, क्या इनके इस्तेमाल से रिजल्ट इतनी जल्दी दिखाई देने लगते हैं? Dr Ritika (Aesthetic physician , PGDCC, FMC,FAM PgDHM) के मुताबिक, कोरियन स्किन केयर को समझने के लिए इन सभी बातों पर ध्यान देना जरूरी है.

कोरियन प्रोडक्ट्स में क्या होता है, जिससे नुकसान कम होता है?

कई कोरियन फॉर्मुलेशंस में जेंटल, हाइड्रेटिंग और स्किन बैरियर को सपोर्ट करने वाले इंग्रीडिएंट्स पर ज्यादा जोर दिया जाता है. इनमें सेरामाइड्स एक अहम इंग्रीडिएंट है. सेरामाइड्स हमारी स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद करते हैं.

इसके अलावा हाइलूरोनिक एसिड भी कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट्स में काफी इस्तेमाल किया जाता है. यह स्किन के हाइड्रेशन को बढ़ाने में मदद करता है. पैंथेनॉल भी एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जो स्किन को सूदिंग इफेक्ट देने के साथ स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद करता है. सेंटेला एशियाटिका, जिसे आमतौर पर सिका के नाम से भी जाना जाता है, इरिटेटेड और सेंसिटिव स्किन को शांत करने में मदद कर सकती है. वहीं ग्लिसरीन और पैंथेनॉल जैसे इंग्रीडिएंट्स स्किन को मॉइश्चर देने में मदद करते हैं. नायसिनामाइड भी कई फॉर्मुलेशंस में इस्तेमाल किया जाता है. यह पिगमेंटेशन, ऑयल कंट्रोल और स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट भी कई कोरियन फॉर्मुलेशंस में देखने को मिलता है. इसमें अच्छे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं.

क्या कोरियन प्रोडक्ट्स से भी स्किन को नुकसान हो सकता है?

ऐसा नहीं है कि कोरियन प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाली हर चीज हर व्यक्ति की स्किन के लिए सुरक्षित ही होगी. इनमें भी कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स हो सकते हैं, जिनसे इरिटेशन या सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है. फ्रैगरेंस और एसेंशियल ऑयल्स कुछ लोगों की स्किन में सेंसिटिविटी पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा स्ट्रॉन्ग एक्सफोलिएटिंग एसिड्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल, रेटिनल्स का ओवरयूज या किसी एक्टिव इंग्रीडिएंट को गलत तरीके से लगाने से भी स्किन में परेशानी हो सकती है.

अगर स्किन जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट हो जाए तो जलन, रेडनेस और इरिटेशन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. वहीं एक्ने-प्रोन स्किन पर बहुत ज्यादा हेवी या ओक्लूसिव प्रोडक्ट्स लगाने से भी परेशानी हो सकती है. इसलिए किसी भी प्रोडक्ट में मौजूद ऐसे इंग्रीडिएंट्स पर ध्यान देना जरूरी है, जिनसे आपको पहले एलर्जी या इरिटेशन हो चुका है.

Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान

कोरियन प्रोडक्ट्स का असर इतनी जल्दी क्यों दिखाई देता है?

कई कोरियन स्किन केयर रूटीन में हाइड्रेशन, स्किन बैरियर रिपेयर और नियमित सनस्क्रीन इस्तेमाल करने पर काफी ध्यान दिया जाता है. इससे स्किन ज्यादा हाइड्रेटेड और प्लंप दिखाई दे सकती है. रेडनेस कम नजर आ सकती है और स्किन टेक्सचर भी बेहतर और स्मूद लग सकता है.

हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर बदलाव लंबे समय तक बना रहे. हाइड्रेशन की वजह से स्किन का कॉस्मेटिक इंप्रूवमेंट काफी जल्दी दिखाई दे सकता है और डलनेस भी कम नजर आ सकती है, क्योंकि चेहरा ज्यादा हाइड्रेटेड दिखता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पिगमेंटेशन, एक्ने स्कार्स या रिंकल्स जैसी समस्याएं भी इतनी जल्दी ठीक हो जाएंगी. हाइड्रेशन से स्किन बेहतर दिखाई दे सकती है, लेकिन पिगमेंटेशन और एजिंग से जुड़ी समस्याओं में सुधार होने में समय लग सकता है.

 

 

10 स्टेप की जरूरत नहीं, ये बेसिक रूटीन रखें

कोरियन स्किन केयर रूटीन अपनाने का मतलब यह नहीं है कि आपको 10 स्टेप की स्किन केयर रूटीन फॉलो करनी ही पड़ेगी. बेसिक स्किन केयर के लिए तीन जरूरी स्टेप्स काफी अहम हैं.

सबसे पहले एक जेंटल और हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें. जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करने से बचें. स्किन को हाइड्रेट रखना जरूरी है और इसके लिए एक जेंटल क्लींजर बेहतर विकल्प हो सकता है. इसके बाद चेहरे पर अच्छी मात्रा में मॉइश्चराइजर लगाएं. तीसरा और सबसे जरूरी स्टेप सनस्क्रीन है. सनस्क्रीन का SPF 30 या 50 होना चाहिए. यानी आप कोई भी कोरियन या दूसरा स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करें, लेकिन जेंटल क्लींजर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन को बेसिक स्किन केयर रूटीन का हिस्सा रखना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें : क्या आपका पार्टनर भी लेता है खर्राटे? बिगाड़ देगा आपकी भी सेहत

एक साथ कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल न करें

अगर आप कोरियन स्किन केयर रूटीन शुरू कर रहे हैं तो शुरुआत से ही कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को एक साथ शामिल करने से बचें. खासकर बिना जरूरत अलग-अलग एक्टिव्स को बार-बार कॉम्बिनेशन में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उदाहरण के लिए, रेटिनॉल को स्ट्रॉन्ग एक्सफोलिएटिंग एसिड्स के साथ इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. मल्टीपल एक्सफोलिएटिंग एसिड्स को एक साथ इस्तेमाल करना भी सही नहीं है. इसी तरह कई स्ट्रॉन्ग सीरम्स को एक साथ स्किन पर लगाने से बचना चाहिए. ऐसा करने से स्किन में जलन, सेंसिटिविटी, रेडनेस और इरिटेशन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. इसलिए कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते समय ज्यादा प्रोडक्ट लगाने के बजाय अपनी स्किन की जरूरत और टॉलरेंस को ध्यान में रखना जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें : कितने की है राधिका मर्चेंट की साड़ी, जिसे पहनकर गणेश उत्सव में किया डांस?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *