Headlines

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की ‘लव स्टोरी’ का सच चौंका देगा


सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से वायरल हो रही बिहार के राहुल यादव और रूसी युवती जूली की प्रेम कहानी की हकीकत सामने आ गई है. जिस युवक को भागलपुर का राहुल यादव और युवती को रूस की रहने वाली उसकी प्रेमिका बताया जा रहा था, वह कहानी असल में कुछ और ही निकली. युवक की पहचान पूर्णिया के कसबा प्रखंड के गढ़बनैली निवासी नमित कुमार के रूप में हुई है. वहीं, युवती रूस की नहीं, बल्कि इंग्लैंड की रहने वाली है और ‘साथी’ एनजीओ से जुड़ी है.

दरअसल, युवती पिछले दिनों कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या-3 में आदिवासी महिलाओं के बीच रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बकरियां बांटने आई थीं. इसी दौरान नमित कुमार अपनी कैमरा टीम के साथ वहां पहुंचा था. कार्यक्रम के दौरान उसने युवती के साथ वीडियो शूट किया. कुछ दिनों बाद नमित ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

वीडियो वायरल होते ही बदल गई युवक और युवती की पहचान!

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे नया रंग दे दिया गया. कसबा के गढ़बनैली निवासी नमित कुमार को भागलपुर का राहुल यादव बताया जाने लगा. वहीं, इंग्लैंड की रहने वाली एनजीओ से जुड़ी युवती को रूसी प्रेमिका के रूप में पेश किया गया. देखते ही देखते दोनों की प्रेम कहानी की चर्चा होने लगी. बिना सच्चाई जाने वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया जाने लगा.

नमित ने बताया कैसे बनाया था वीडियो

मामले पर नमित कुमार ने बताया कि वह एनजीओ के कार्यक्रम में अपनी कैमरा टीम के साथ गया था. उसी दौरान युवती के साथ वीडियो बनाया गया था. बाद में उसने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया. इसके बाद अलग-अलग लोगों ने वीडियो को वायरल करते हुए उसे रूसी प्रेमिका और बिहार के युवक की प्रेम कहानी का नाम दे दिया.

इस तरह एक कार्यक्रम के दौरान शूट किए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रेम कहानी के तौर पर पेश किया जाने लगा. जिस कहानी को लेकर लोग तरह-तरह के दावे कर रहे थे, उसमें युवक की पहचान, युवती का देश और दोनों के रिश्ते को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- ‘इसमें जिसकी भी…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *