Headlines

राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- ‘इसमें जिसकी भी…’


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बीती रात नाव डूबने से 13 बच्चों की जान चली गई.  इस पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार सुबह एक्स पर पोस्ट कर संवेदना व्यक्त की. शाम को वह दिल्ली से पटना पहुंचे और पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सरकार पर बड़ा हमला किया है. 

उन्होंने कहा कि कई बातें सामने आई है, नाव में पानी भर गया था, लेकिन रात में नाव कैसे चल रही थी यह भी एक बड़ा सवाल है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जिसकी वजह से नाव डूब गई उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. इस तरह की घटना हुई, इसमें जिसकी भी गलती हो सब की जांच होनी चाहिए. 

तेजस्वी यादव ने उठाई रेफरल अस्पताल को परमानेंट करने की मांग

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बहुत पहले से मांग कर रहे हैं कि राघोपुर मोहनपुर रेफरल अस्पताल को परमानेंट अस्पताल किया जाए. ताकि राघोपुर के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले, लेकिन सरकार परमानेंट नहीं कर रही है. तेजस्वी यादव ने इसके मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद के साथ-साथ तीन-तीन डिसमिल जमीन देने की मांग भी की है. 

उन्होंने कहा कि सरकार को आर्थिक मदद के साथ-साथ हम मांग करेंगे कि सभी मृतकों के परिवार को तीन-तीन डिसमिल जमीन दिया जाए. तेजस्वी यादव ने घोषणा की और कहा कि सभी मृतक परिवार को सरकार के अलावा हमारी पार्टी की ओर से भी आर्थिक मदद दी जाएगी.

तेजस्वी यादव ने घटना पर जताया शोक

तेजस्वी यादव ने पहले घटना पर शोक जताया और कहा कि कल रात में हमको जानकारी मिली, उसी वक्त हमारी पार्टी के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे. हमने उस वक्त वैशाली जिला अधिकारी से बात की. इस हादसे में जितने बच्चों की मौत हुई है और उनके मां की गोद सूनी हुई है उनके लिए संवेदना है.

उन्होंने आगे कहा कि जो जानकारी मिली है कि रेस्क्यू टीम काफी लेट पहुंची थी तो अखिर लेट पहुंचने का कारण क्या था.  इस पर में आगे बात करूंगा. उन्होंने कहा कि SIR के मामले पर धरना चल रहा था. उसमें हम दिल्ली गए थे और वहीं थे. अभी आए हैं और तुरंत हम राघोपुर के लिए निकल रहे हैं.

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, ‘साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *