Headlines

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत


महाराष्ट्र के ठाणे जिले से फायरिंग की घटना सामने आ रही है. ठाणे के उल्हासनगर रेलवे स्टेशन इलाके में एक युवक पर फायरिंग की गई. गोली लगने के बाद शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया.

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन इलाके में एक व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई है. इस घटना में हरीश गजवानी नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना बहुत भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, इसलिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक का शव

यह घटना विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई और पुलिस की एक स्पेशल टीम पंचनामा कर रही है. मृतक के शव को सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया है और पोस्टमार्टम किया जा रहा है. इस बीच, इस घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन अज्ञात हमलावरों ने बंदूक से दो राउंड फायरिंग की और हरीश की हत्या कर दी. 

इस बीच, एक स्पेशल टीम पूरी घटना की जांच कर रही है. फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है. साथ ही मामले में छानबीन की जा रही है. पुलिस की ओर से अज्ञात हमलावरों की भी तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव फुटेज भी खंगालने में जुट गई है.

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार

फायरिंग की इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस जांच में पता चला है कि युवक पर दो राउंड फायरिंग की गई. पुलिस को शक है कि इस वारदात को पुरानी रंजिश के तहत अंजाम दिया गया है. पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है. साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. वहीं इसको लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी.

सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, ‘कुछ भी कर लो, ये लोग…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *