Headlines

सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- ‘सरकार को…’


दिल्ली के जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया. इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने सरकार पर जमकर हमला किया है.

आरके सिंह ने अपना वीडियो बयान एक्स हैंडल से जारी किया है. सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर उन्होंने साफ तौर से नाराजगी जताई और कहा कि सरकार को शर्म करनी चाहिए. इसके साथ और भी बहुत कुछ कहा.

‘कभी किसी छात्र को हमने जेल नहीं भेजा’

आरके सिंह ने कहा, “मैंने अपने करियर में लॉ एंड ऑर्डर को काफी हैंडल किया… एसडीएम और जिला पदाधिकारी के रूप में, डिविजनल कमिश्नर के रूप में, स्टेट होम सेक्रेटरी के रूप में, लेकिन कभी किसी छात्र को हमने जेल नहीं भेजा, किसी कॉलेज में पढ़ने वाले को जेल में नहीं भेजा… लाठीचार्ज करके भगा दिया, दिन भर के लिए डिटेन किया… ये कैसी निकम्मी सरकार है कि छात्रों को जेल भेजती है?”

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, ‘साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार’

‘बच्चे तो देश के लिए आंदोलन कर रहे थे’

आरके सिंह ने कहा, “मैंने खबर देखी अभी दो बच्चों को जेल भेजा गया, आशुतोष रांका और सौरव दास, ये झंडा लेकर जंतर-मंतर गए थे इसलिए जेल भेज दिया गया… पांच दिन के लिए तिहाड़ भेज दिया गया.. शर्म आनी चाहिए… बच्चे तो आंदोलन कर रहे थे देश के लिए… सरकार को शर्म करनी चाहिए…”

सीजेपी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर विपक्ष के और भी नेता इसे गलत करार दे चुके हैं. आरजेडी की ओर से भी सवाल उठाया गया था. प्रियंका भारती ने सरकार को घेरा था. अब पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए इसे गलत ठहराया है.

यह भी पढ़ें- आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, ‘BJP को…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *