कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली के कनॉट प्लेट के सेंट्रल पार्क पर ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम की घोषणा की है. कल यानी 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे यह तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस पर अब बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी के सांसद संजय जायसवाल ने सीजेपी को सलाह दी है.
सांसद संजय जायसवाल बिहार के बेतिया में न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बात कर रहे थे. उन्होंने CJP की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा पर कहा, “अच्छी बात है लेकिन भारतीय और भारत के झंडे के प्रति सम्मान रखें, भारत के नागरिकों के प्रति सम्मान रखें, ये देश शांति से आगे बढ़ सके, उसके प्रति सम्मान रखें. किसी विदेशी ताकतों के एजेंडे में आकर कोई काम नहीं होना चाहिए.”
‘किसी ने नहीं निकाली एसआईआर में गलती’
बता दें कि विपक्ष इस वक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर आक्रोशित है. प्रदर्शन किए जा रहे हैं. संजय जायसवाल ने इस पर भी सफाई दी. कहा कि एसआईआर में एक गलती आज तक कोई नहीं निकाल सका है. जितनी भी गलतियां उन्होंने (विपक्ष) बोली थीं, सभी चीजों का जवाब ECI ने उन्हें दिया है.
बेतिया, बिहार: बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने CJP की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा पर कहा, “अच्छी बात है, भारतीय और भारत के झंडे के प्रति सम्मान रखें, भारत के नागरिकों के प्रति सम्मान रखें, ये देश शांति से आगे बढ़ सके, उसके प्रति सम्मान रखें। किसी विदेशी ताकतों के एजेंडे में आकर कोई काम नहीं होना चाहिए। SIR में एक गलती आज तक कोई नहीं निकाल सका है, जितनी भी गलतियां उन्होंने बोली थीं, सभी चीजों का जवाब ECI ने उन्हें दिया है…”
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 15, 2026
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
संजय जायसवाल ने किया कांग्रेस पर हमला
संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि देशविरोधी ताकतों के साथ षड्यंत्र करने से कुछ नहीं होगा. जनता बखूबी जानती है, इसलिए हर उपचुनाव, हर नगर परिषद चुनाव, हर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते जा रहा है.
अभिजीत दीपके का क्या है पूरा प्लान?
जानकारी हो कि सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराया था जिसके बाद से पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में वे जेल भेजे गए हैं. बीते बुधवार को अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे. इसके बाद उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे सीपी के सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ आएं. वहां पर हम अपना तिरंगा लहराएंगे और हम बता दें कि तिरंगा लहराना ‘क्राइम’ नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते वो अपने-अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालें.
यह भी पढ़ें- ‘श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?’ CM सम्राट के बयान पर बवाल
