भारत ने लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी और 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचा था. अब 2028 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार चयनकर्ताओं ने मन बना लिया है कि वे श्रेयस अय्यर को नए टी20 कप्तान (Shreyas Iyer T20I Captain) के रूप में देखना चाहते हैं. मगर इस विषय पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का क्या कहना है.
क्या चाहते हैं गौतम गंभीर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर बतौर कोच अपना कॉन्ट्रैक्ट 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक बढ़वाना चाहते हैं. उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है. साथ ही यह भी खबर सामने आई है कि गंभीर, सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तान बनाए रखने के पक्ष में हैं.
पिछले कुछ महीनों में सूर्यकुमार यादव अपनी बेकार फॉर्म के कारण आलोचनाओं में घिरे रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार ने यूएसए के खिलाफ 84 रन बनाए थे. उसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में उनका बाला खामोश रहा था. पिछली आठ टी20 पारियों में उनका औसत 20 का भी नहीं है. इसके बावजूद गौतम गंभीर उनपर भरोसा कायम रखना चाहते हैं. गंभीर चाहते हैं कि सूर्या 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के कप्तान बने रहें.
श्रेयस vs सूर्यकुमार, फॉर्म किसकी अच्छी?
श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव की IPL 2026 की फॉर्म में जमीन-आसमान का अंतर दिखा है. बतौर कप्तान श्रेयस अब तक बेहतरीन रहे हैं और पंजाब किंग्स अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. वहीं श्रेयस अब तक 6 मैचों में 52 के बढ़िया औसत से 208 रन बना चुके हैं. दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी है. MI के लिए खेलते हुए 5 मैचों में उनके बल्ले से अब तक सिर्फ 106 रन निकले हैं.
यह भी पढ़ें:
