Headlines

CM मोहन यादव की फिसली जुबान, ओसामा को बता दिया ओबामा; वीडियो वायरल


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वजह है उनका एक भाषण, जिसमें आतंकवाद और अमेरिका की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उनकी जुबान कुछ पल के लिए फिसल गई. ओसामा बिन लादेन का नाम लेते समय उन्होंने गलती से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम ले लिया. हालांकि अगले ही पल उन्होंने अपनी बात संभालते हुए साफ किया कि उनका इशारा आतंकी ओसामा बिन लादेन की ओर था, लेकिन वीडियो वायरल हो चुका था.

यह घटना 13 अक्टूबर 2026 को भोपाल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की बताई जा रही है. मुख्यमंत्री विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रख रहे थे. इसी दौरान उन्होंने भारत की सुरक्षा क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के बात करते हुए अमेरिका की उस कार्रवाई का उदाहरण दिया, जिसमें ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी अभियान के दौरान मार गिराया गया था. बात करते-करते उनकी जुबान फिसल गई और उनके मुंह से ओसामा की जगह ओबामा निकल गया.

सीएम ने अपनी बात को सुधारा

वीडियो में नजर आता है कि नाम बोलने के बाद सीएम मोहन यादव को अपनी गलती का एहसास होता है. इसके बाद वे तुरंत बात को सुधारते हुए दोबारा ओसामा का नाम लेते हैं और उसे लादेन से जोड़कर स्पष्ट करते हैं कि वे किसकी बात कर रहे थे. वीडियो को यही छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. बता दें, ओसामा बिन लादेन के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई 2011 में हुई थी, जब अमेरिकी विशेष बलों ने पाकिस्तान के एबटाबाद में अभियान चलाया था.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!

उदाहरण देते फिसली जुबान

मुख्यमंत्री के बयान की बात इसी अमेरिकी कार्रवाई से जुड़ी थी. असल में वे यह उदाहरण देते हुए भारत की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की क्षमता पर बात कर रहे थे. ऐसे में ओसामा और ओबामा के नामों का एक साथ आ जाना भाषण का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया. राजनीतिक नेताओं के सार्वजनिक भाषणों में इस तरह की गलती होना आम बात है. लंबे भाषण और कई नामों व घटनाओं का एक साथ नाम आने पर कभी-कभी शब्दों में हो जाती है. इस मामले में भी यादव ने अपनी गलती को तुरंत सुधार दिया.

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे सामान्य जुबानी चूक मान रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे लेकर मुख्यमंत्री पर सवाल भी उठा रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद ओसामा और ओबामा को लेकर मीम्स बनना भी शुरू हो गया है. हालांकि पूरे भाषण में देखने पर यह साफ है कि मुख्यमंत्री आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की बात कर रहे थे और नाम लेते समय उनसे एक छोटी सी गलती हो गई.

यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन… लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *