Headlines

SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- ‘झूठ फैलाना बंद करें’


कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन के बीच सरकार और विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह के इंडिया गठबंधन पर निशाना साधने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया था. अब जेपी नड्डा ने खरगे को खरी-खोटी सुनाई है.

जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे से कहा है कि झूठ बोलना बंद कीजिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, खड़गे जी, झूठ बोलना बंद कीजिए!  माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने कभी 13.39 करोड़ भारतीयों को “घुसपैठिया” नहीं कहा है. चुनाव आयोग ने साफ बताया है – ये 13.39 करोड़ नाम अंतिम कटौती नहीं, बल्कि ड्राफ्ट रोल में अनुपस्थित/पलायन/मृत/डुप्लीकेट (ASDD) श्रेणी में चिह्नित हैं जिसमें- 

2.80 करोड़ मृत
6.30 करोड़ स्थायी रूप से शिफ्ट
3.01 करोड़ अनुपस्थित
1.02 करोड़ डुप्लीकेट

कांग्रेस की हताशा दर्शाता है
उन्होंने आगे लिखा, भारतीय जनता पार्टी और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता को SIR का परिणाम बताकर खारिज करना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है. SIR तो 2024 के बाद शुरू हुआ, जबकि गुजरात में कांग्रेस पिछले 31 वर्षों से एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है. त्रिपुरा में 33 वर्षों से कांग्रेस का मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है और बंगाल में 54 वर्षों से कांग्रेस को कोई जीत हासिल नहीं हुई है.

भ्रामक प्रचार और नकारात्मक राजनीति से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता. बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में जनता कांग्रेस को सिरे से नकार चुकी है. SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने और भ्रम फैलाने के बजाय राहुल गांधी व कांग्रेस को जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करना चाहिए.

जनता का विश्वास मोदी जी, भाजपा और NDA के साथ है. 2029 में NDA फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा और कांग्रेस को लगातार चौथी हार मिलेगी. जनादेश की सच्चाई को आरोपों से नहीं बदला जा सकता.

खरगे ने कही थी ये बात

गृह मंत्री अमित शाह पर खरगे ने निशाना साधा था. उन्होंने लिखा, गृह मंत्री द्वारा SIR में बाहर 13.3 करोड़ भारतीयों को “घुसपैठिया” घोषित करना भारतीयता का अपमान है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद, जंतर-मंतर को designated protest site से हटाकर. पहले वोट चोरी फिर “विरोध करने के अधिकार की चोरी” भाजपाई तानाशाही का प्रमाण है. ज्ञानेश कुमार को बचाना बंद कीजिए !

सत्ता से सवाल पूछने वालों को जेल, युवाओं को लाठी-डंडे, जबरन हिरासत हमारी बेटियों से पुलिसिया बर्बरता, RSS गुंडों को खुलेआम छूट, मोदी-शाह की दमनकारी नीतियों के आगे अब कोई नहीं झुकेगा, देश आवाज उठा रहा है, भाजपा से एक-एक बात का हिसाब लेकर रहेगा.

अमित खाह ने दिया था ये बयान

मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की आपकी जो कार्ययोजना है उसे देश की जनता भली-भाती समझ चुकी है और अब भारत की जनता आपके झांसे में नहीं आने वाली है. मैं राहुल जी और उनके साथियों को ये भी बताना चाहता हूं कि 2029 में प्रचंड हार के लिए फिर से एक बार मन बना लीजिए. 2029 के आम चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर आने वाली है और कांग्रेस की फिर से एक बार, लगातार चौथी बार हार होने वाली है. इस देश की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ है, बीजेपी के साथ है, एनडीएन के साथ है. इस सत्य को आप झुटला नहीं सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *