Headlines

‘PM मोदी ने वचन दिया है, हल्के में मत लेना…’, BJP सांसद रवि किशन ने विपक्षी दलों को दी चुनौती


गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने महिला आरक्षण बिल संसद में पास नही होने को लेकर बिल का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये लोग पुरुष प्रधान विश्व को लेकर चल रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री इस धारणा को तोड़ना चाहते थे. विपक्षी चाहते हैं कि वो झाड़ू, पोछा, चूल्हा-बर्तन और रोटी बनाएं. 

बीजेपी सांसद ने लोकसभा में महिला आरक्षण का विरोध किसने किया, परिवारवाद वाले राहुल गांधी जो प्रियंका जी को आने नही दिए? जिनको लगता है कि हमारे घर की महिलाएं आ जाएंगी. ये लोग पुरुष प्रधान एक विश्व को लेकर लोग चल रहे हैं, वो धारणा को प्रधानमंत्री जी तोड़ना चाहते थे. 

विपक्षी दलों को बताया महिला विरोधी

बीजेपी सांसद रविवार को बलिया में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने गोरखपुर के आबादी का जिक्र किया और कहा कि यहां की आबादी 50 लाख से ज्यादा है. मैं 5 बार भी सांसद रहता तो भी हर गांव, हर घर, हर आदमी की समस्या सुन नही पाऊंगा. ये संभव ही नही है. किसी भी सांसद से कि वो पाँच साल में हर एक गाँव को छू पाए लोगों से मिल पाए और समस्या सुन पाए. 

योगी सरकार ने 30 अप्रैल को बुलाया विधानमंडल का विशेष सत्र, विपक्ष के खिलाफ आएगा निंदा प्रस्ताव?

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के लिए परिसीमन जरूरी था. बेटियों को विधायक बनने का मौका, कार्यकर्ताओं को, ग्राम पंचायत की हमारी सदस्य को और हर पढ़ी-लिखी बेटी हर जिले में सांसद बनती. 140 करोड़ की आबादी में 850 सांसद होते. लेकिन, ये लोग बेटियों को लाना नही चाहते महिला विरोधी इनकी मानसिकता है. 

‘परिवारवादी पार्टियों ने किया विरोध’

रवि किशन ने कहा कि इन्हें केवल परिवारवाद ही दिखता है. इसका विरोध परिवारवाद वालों ने ही किया. जितनी परिवारवादी पार्टी, सपा, कांग्रेस, आंध्र में स्टालिन की पार्टी, TMC की दीदी और उनका भतीजा, इन्होंने ही बिल का विरोध किया. ये सारे लोग महिला विरोधी है. 

विरोधी दलों को चेताते हुए रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा और वचन दिया है, इसे हल्के में मत लीजिए. 2029 में हम लोग फिर आएंगे. संख्या के साथ और यह पारित होगा. इतिहास उठा कर देख लीजिए. उन्होंने जो भी प्रण लिया है उसे पूरा किया है.  

‘कन्नौज का नाम गोरखपुर रख देंगे..’, स्मृति ईरानी की चुनौती पर अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में दिया जवाब  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *