Headlines

बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो


अपने बच्चों के बर्थ डे पर हर माता-पिता यही कोशिश करते हैं कि वे उनके लिए कुछ खास करें. कोई शानदार होटल बुक करता है तो कोई घर को गुब्बारों और लाइटों से सजा देता है. यह सब करने की वजह बच्चों की बस एक छोटी सी स्माइल होती है. ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो दिखाता है कि अगर दिल में अपनी बेटी के लिए प्यार और उसे खास महसूस कराने की इच्छा हो, तो ट्रक भी क्लब हाउस बन सकता है.

वायरल वीडियो में रात के समय एक बड़ा कंटेनर ट्रक खड़ा दिखाई देता है. पहली नजर में यह बिल्कुल आम ट्रक लगता है, लेकिन जैसे ही उसका दरवाजा खुलता है, पूरा नजारा ही बदल जाता है. ट्रक के अंदर ऐसा खूबसूरत डेकोरेशन किया गया है कि देखकर लगता है मानो किसी छोटे से पार्टी हॉल को सजा दिया गया हो.

बेटी के लिए कंटेनर को ही सजा दिया

ट्रक के भीतर रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाए गए हैं. चमकती लाइटों और खूबसूरत सजावट के बीच जन्मदिन का केक भी रखा नजर आता है. वीडियो में सामने बर्थ डे गर्ल खूबसूरत ड्रेस पहने दिखाई देती है. उसके चेहरे की खुशी साफ बता रही है कि उसके लिए यह जन्मदिन किसी महंगे होटल की पार्टी से कम नहीं है. खास बात यह है कि इस खूबसूरत डेकोरेशन के पीछे किसी इवेंट मैनेजमेंट का हाथ नहीं, बल्कि एक पिता की मेहनत और अपनी बेटी को खुश देखने की चाहत दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: 7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग

डेकोरेशन का आइडिया कमाल

वीडियो में ट्रक के पिछले हिस्से को जिस तरह सजाया गया है, वह भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. गुब्बारों से लेकर रोशनी और केक तक, हर चीज को इतनी खूबसूरती से सजाया गया है कि ट्रक का कंटेनर किसी मिनी पार्टी हॉल जैसा नजर आने लगता है. बच्ची भी अपनी इस खास पार्टी में एक प्यारी सी स्माइल के साथ नजर आती है. आजकल सोशल मीडिया पर जन्मदिन की महंगी पार्टियों और आलीशान वेन्यू के वीडियो खूब देखने को मिलते हैं. लेकिन इस वीडियो में दिखावे से ज्यादा भावनाएं हैं. इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया यूजर्स को भी वीडियो का यही अंदाज सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. किसी ने इसे पापा का प्यार बताया तो किसी ने कहा कि बच्ची को जिंदगी भर यह जन्मदिन याद रहेगा. वीडियो देखकर कई यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि खुशी मनाने के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं होती. अगर परिवार साथ हो और अपनों को खुश करने की चाहत हो, तो साधारण सी जगह भी खास बन सकती है.

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *