सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और नेहा बोरा के डिटेंशन को लेकर अब डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने सवाल उठाए. साथ ही तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ने दोनों की तुरंत रिहाई की मांग की है.
स्टालिन ने कहा है कि दोनों को हिरासत में रखने के बावजूद उनके ठिकाने की जानकारी नहीं देना, गैरकानूनी और अमानवीय है. उन्होंने केंद्र सरकार से दोनों को तत्काल रिहा करने की मांग की है. उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों को दबाने की कोशिश भी बंद करने की अपील की है.
आंदोलन को कुचलने की कोशिश और मजबूत करेगी
स्टालिन ने कहा है कि आंदोलन को कुचलने की हर कोशिश उसे और मजबूत करेगी. इसके साथ ही स्टालिन ने #GyaneshKumarMustGo सोशल मीडिया मुहीम का समर्थन भी किया है और बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा है.
स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, अभिजीत दीपके कहां हैं? नेहा बोरा कहां हैं? उन्हें कहां रखा गया है, यह बताए बिना हिरासत में लेना पूरी तरह से गैरकानूनी और बेहद ही अमानवीय है. केंद्र सरकार को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए. शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाना बंद करना चाहिए. आंदोलन को कुचलने की हर कोशिश इसे और मजबूत ही बनाएगी. केंद्र की भाजपा सरकार के पास कोई और विकल्प नहीं है.
Where is @abhijeet_dipke? Where is @neha_aisa? Detaining them without disclosing their whereabouts is blatantly illegal and deeply inhumane. The Union Government must release them immediately and stop suppressing peaceful protests. Every attempt to crush the movement will only make it stronger. #GyaneshKumarMustGo. The Union BJP Government has no other option. @cockroachisback @SFI_CEC @AISA_Official_ @Aishe_Ghosh @SauravDassss @AshutoshRanka @Dhruv_Rathee #CJP #Delhi
— M.K.Stalin (@mkstalin) October 16, 2026
नेहा के एक्स हैंडल से पोस्ट- अकेले हिरासत में लिया गया
स्टालिन ने नेहा के उस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए यह बयान दिया है, जिसमें बताया गया कि नेहा को अकेले हिरासत में लिया गया है. उनके पास उनका फोन भी नहीं है. दिल्ली पुलिस को जवाब देना होगा. नेहा कहां हैं? यह हिरासत नहीं एक बार फिर अपहरण है.
नेहा और अभिजीत को उस वक्त हिरासत में लिया गया, जब वह लहरा दो तिरंगा के तहत कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर जाकर तिरंगा फहराना चाहते थे. दोनों को अलग-अलग जगह से डिटेन किया गया.
वहीं, सीपीआईएम सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा है कि उन्होंने कहा था कि किसी को भी सीपी तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हम यहां पहुंच गए हैं. हमने दिल्ली पुलिस की अवहेलना की है. हमने उनके प्रतिबंध का उल्लंघन किया है. हमने तिरंगे का सम्मान किया है. वे जो चाहे, कर सकते हैं.
इधर, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अब तक पुलिस ने 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.
