Headlines

दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं ‘अंगूरी भाभी’, वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video


छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने दर्शकों का दिल ‘अंगूरी भाभी’ के रूप में जीता है. ‘भाभी जी घर पर है’ शो से घर-घर में लोकप्रिय हुईं शिल्पा शिंदे ने हाल ही में दिल्ली की एक रामलीला में माता सीता का किरदार निभाकर महफिल लूटी. सोशल मीडिया पर उनका माता सीता के किरदार में अभिनय काफी पसंद किया जा रहा है. उनके वायरल वीडियो पर लोग काफी प्यार बरसा रहे हैं.

रामलीला में माता सीता बनीं शिल्पा शिंदे

देशभर में इन दिनों नवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. शक्ति की आराधना के पर्व के बीच हर साल देशभर में रामलीला का आयोजन भी होता है. देश की राजधानी दिल्ली में भी कई स्थानों पर रामलीला होती है. दिल्ली के शालीमार बाग में भी रामलीला चल रही है, जिसमें शिल्पा शिंदे भगवा रंग की साड़ी पहनकर माता सीता के किरदार में एक्टिंग कर रही हैं. उन्होंने बड़ी सी रुद्राक्ष की माला भी पहन रखी हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर लिखा हुआ है, ‘शिल्पा शिंदे माता सीता के रूप में…शालीमार बाग.’ ये सीन वनवास के वक्त का है, जब माता सीता वन में प्रभु श्री राम की चिंता करते हुए देवर लक्ष्मण को प्रभु श्री रीम के पास जाकर उनकी मदद करने के लिए कहती हैं. लेकिन लक्ष्मण असमंजस में होते है. एक तरफ भगवान राम के पास जाना और दूसरी तरफ भाभी को अकेले छोड़ना. वो भाभी की आज्ञा को न मानते हुए उन्हें मना कर देते हैं.

शिल्पा शिंदे के बारे में

49 वर्षीय शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को ‘मायानगरी’ मुंबई में हुआ था. ‘कभी आए ना जुदाई’ (2001) सीरियल से उन्होंने 24 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था. हालांकि एक्ट्रेस के लिए लाइफ चेंजिंग साबित हुआ था कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ (2015). इसमें उन्होंने अंगूरी भाभी के रोल से दर्शकों का दिल जीता. शिल्पा ने चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन में भी हिस्सा लिया था और वो साल 2018 में इसकी विनर भी बनने में कामयाब हुईं. शिल्पा ओटीटी पर भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने ‘पौरुषपुर’ (2020) वेब सीरीज से ओटीटी पर अपना आगाज किया था. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *