Headlines

‘कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया’, अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को दिल्ली पुलिस की हिरासत की रिहाई मिल चुकी है. हिरासत से छूटने के बाद अभिजीत दीपके की पहली तस्वीर सामने आई, जिसमें वह कार में बैठे और विक्ट्री साइन बनाते हुए दिखाते दे रहे हैं.

अभिजीत दीपके के पुलिस हिरासत से छूटने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में CJP ने लिखा, ‘अभिजीत दीपके अब एक आजाद व्यक्ति है. जय हिंद. जय भीम!’

सौरव और आशुतोष को लेकर क्या बोले दीपके और CJP?

एक अन्य X पोस्ट में कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा, ‘एक व्यक्ति बंधनमुक्त हो गया है. अभी दो और बाकी है.’ CJP का यह पोस्ट संस्थापक अभिजीत दीपके के पुलिस हिरासत के छूटने और 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए संगठन के दोनों सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर था. 

जबकि अभिजीत दीपके ने अपने व्यक्तिगत X अकाउंट हैंडल से पोस्ट कर लिखा, ‘अब बस अपने दोनों भाइयों के रिहा होने का इंतजार कर रहा हूं.’ अपने पोस्ट में अभिजीत ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत में लिए जाने के बाद ली गई तस्वीर भी शेयर की है.

अभिजीत दीपके ने पोस्ट शेयर कर बताया हिरासत के अनुभव 

वहीं, अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए जाने के बाद अपने अनुभवों को साझा करते हुए भी एक पोस्ट शेयर किया. अपने इस पोस्ट में दीपके ने फिल्म वीर-जारा के एक सीन में बुजुर्ग के रूप में दिख रहे अभिनेता शाहरुख खान की तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ’24 घंटे बिना वाईफाई और फोन के जेल से बाहर निकलने के बाद कैसा महसूस होता है?’  

तिहाड़ जेल में बंद हैं आशुतोष रांका और सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दोनों सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया है. दोनों को जेल की अलग-अलग हिस्से में रखा गया है. सौरव दास को तिहाड़ जेल के जेल नंबर-2 में रखा गया है, जिनका कैदी नंबर 3752 है. जबकि आशुतोष रांका को जेल नंबर-4 में रखा गया है और इन्हें कैदी नंबर 1784 दिया गया है. 

यह भी पढ़ेंः रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *