Headlines

नाले में गिर गया बच्चा, बचाने के लिए दौड़ा राहगीर, देखें वीडियो


सड़क पर चलते वक्त एक छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है. हरियाणा के पानीपत से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, यह वीडियो एक CCTV में कैद घटना का है, जिसमें एक 8 साल का बच्चा अचानक सड़क किनारे बने खुले नाले में गिर जाता है. कुछ ही पलों में वहां मौजूद लोग उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं और आखिरकार बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है.

बताया जा रहा है कि यह घटना पानीपत के देवी मंदिर रोड की है. सामने आए वीडियो में सड़क किनारे का हिस्सा दिखाई देता है. बच्चा वहां से गुजर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ता है और वह खुले नाले में जा गिरता है. हादसा इतनी तेजी से होता है कि आसपास मौजूद लोगों को भी कुछ पल के लिए समझ नहीं आता कि हुआ क्या है.

आसपास के लोगों ने बचा ली जान

बच्चे के नाले में गिरते ही स्थिति गंभीर हो जाती है. आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर भागते हैं. पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि बच्चे के पिता और स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. उनकी वजह से बच्चे को ज्यादा देर तक नाले के अंदर नहीं रहना पड़ा और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वीडियो देखने वाले यूजर्स उस पल को देखकर हैरान हैं, जब बच्चा अचानक खुले नाले में गिर जाता है. कुछ सेकंड की यह घटना यह दिखाती है कि सड़क किनारे खुले पड़े नाले कितने खतरनाक हो सकते हैं, खासकर बच्चों के लिए.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स

कुछ सेकंड की देरी हो सकती थी खतरनाक

अगर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी होती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी. बच्चे के पिता और स्थानीय लोगों की तेजी ने बच्चे की जान बचा ली. वीडियो में सबसे चिंता वाली बात सड़क किनारे खुला नाला है. कई इलाकों में पैदल चलने वाले लोगों को कई बार ऐसे खुले गड्ढों और नालों से हो कर गुजरना पड़ता है. खासतौर पर छोटे बच्चे सड़क पर चलते समय इनका ध्यान नहीं रख पाते और उनमें गिर जाते हैं.

यूजर्स ने जताई चिंता

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. कई यूजर्स का कहना है कि हादसे के बाद बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन असली सवाल यह है कि सड़क किनारे नाला खुला क्यों था. वहीं  कुछ यूजर्स ने बच्चे के पिता और मदद के लिए तुरंत आगे आए स्थानीय लोगों की तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि स्थानीय प्रशासन को इस पर कुछ करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *