नवरात्रि और डांडिया की रातों में हर किसी को सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखना होता है. कोई चमकदार लहंगा चुनता है, कोई ट्रेडिशनल चनिया-चोली, तो कोई ऐसी ड्रेस ढूंढता है जिसे पहने के बाद सबकी आंखें उसी पर रहे. ऐसे में कुछ लोग पैसा बचाने के चक्कर में ऑनलाइन ड्रेस मंगवाकर, काम खत्म होने के बाद रिटर्न कर देते हैं. इसी समस्या से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल इस वीडियो में डांडिया खत्म होने के बाद लौटाए जा रहे ऑनलाइन पार्सलों की झलक दिखाई गई है. वीडियो एक पार्सल बॉय के द्वारा ही बनाई गई है. देखने में वीडियो किसी कॉलेज के बाहर का नजर आता है. जहां 3-4 पार्सल वाले रिटर्न आर्डर लेने के लिए पहुंचे होते हैं.
हर जगह रिटर्न आर्डर
वीडियो में जगह-जगह पैकेट नजर आते हैं. कुछ पार्सल बाइक पर लदे दिख रहे हैं, तो कुछ जमीन पर पड़े नजर आते हैं. वहीं वीडियो पर लिखे टेक्स्ट से यह साफ समझ आता है कि डांडिया के लिए ड्रेस आई, पहनकर तस्वीरें खिंचवाईं, कार्यक्रम खत्म हुआ और अब ड्रेस वापस कर दी. आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने खरीदारी को इतना आसान बना दिया है कि त्योहार के लिए कपड़े खरीदना भी कुछ क्लिक का काम रह गया है. मनपसंद ड्रेस चुनी, साइज सेलेक्ट किया, पेमेंट किया और कुछ दिनों में पैकेट दरवाजे पर. लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब कुछ ग्राहक ड्रेस का इस्तेमाल करने के बाद उसे रिटर्न कर देते हैं.
विक्रेताओं के लिए समस्या
त्योहारों के मौसम में ऐसी स्थिति छोटे ऑनलाइन विक्रेताओं के लिए खास तौर पर चुनौती बन जाती है. किसी ड्रेस को ग्राहक तक पहुंचाने में पैकिंग, डिलीवरी और अन्य खर्च शामिल होते हैं. वापसी होने पर सामान दोबारा विक्रेता तक पहुंचता है. कई बार इस्तेमाल की गई ड्रेस को फिर से उसी हालत में बेचना भी आसान नहीं होता.
Dandiya khatam … Dress return Shameless generation https://t.co/Jzqye1WZeV
— Nishant (@Nishantchant) October 16, 2026
यह भी पढ़ें: गलती गूगल मैप की थी… संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
40-45 आर्डर की रिटर्न
हर ग्राहक ऐसा नहीं करता और कई बार सही वजह से भी किसी प्रोडक्ट को लौटाना पड़ता है. साइज गलत होना, रंग अलग निकलना या सामान में खराबी होना जैसी स्थितियों में रिटर्न सुविधा बेहद जरूरी है. लेकिन वीडियो में देखकर पता चलता है कि कई छात्रों ने पार्सल रिटर्न किया हुआ है. विडियो बनाने वाला शख्स उसके दूसरे भाइयों से जब पूछता है कि उनके पास कितने पार्सल है, तब कोई 25, तो कोई 20 वहीं दो लोग तो 45-50 रिटर्न आर्डर तक की बात करते हुए नजर आते हैं.
कमेंट्स कर रहे लोग
कई यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से अच्छे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. एक अन्य यूजर का कहना है कि ये लोग एक ड्रेस अफोर्ड नहीं कर सकते, लेकिन शॉआफ इनको राजा-महराजा वाला करना है. वहीं एक यूजर ने भी इसी तरह कमेंट कर कहा कि छोटे सेलर्स को इन लोगों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: ‘लॉलीपॉप लागे लू’…गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
