सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने और हीरो बनने की चाहत में लोग किस कदर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं, इसका एक खौफनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. मेले या किसी कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने खुद को रस्सी के सहारे दो चलती बाइकों से बांधकर रोकने का खतरनाक स्टंट दिखाया. शुरुआत में तो बाहुबली बनने की यह कोशिश सफल दिख रही थी, लेकिन देखते ही देखते रस्सी सीधे उसके गले में कस गई और युवक मौके पर ही घुटनों के बल गिरकर बेहोश हो गया. गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर रस्सी खोली, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.
गले और हाथों में बांधी मोटी रस्सियां, दोनों तरफ से खींची गईं बाइकें
वायरल हो रहे इस हैरान करने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैदान में भारी भीड़ के बीच यह स्टंट चल रहा था. युवक ने अपने दोनों हाथों और गले के आसपास मोटी रस्सियां बांध रखी थीं, जिनका दूसरा सिरा विपरीत दिशा में खड़ी दो बाइकों से बंधा हुआ था. जैसे ही दोनों बाइक चालकों ने एक्सीलेटर देकर बाइक आगे बढ़ानी शुरू की, युवक अपनी पूरी ताकत लगाकर उन्हें रोकने का दम दिखाने लगा.
Stunt gone wrong! A man narrowly escaped death after attempting to pull a bike with a rope tied around his neck💀 https://t.co/40i5f1w0ur
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 16, 2026
गले में फंसा फंदा, घुटनों के बल गिरा और हो गया अचेत
स्टंट के दौरान बाइकों का खिंचाव इतना तेज था कि रस्सी का दबाव सीधे युवक की गर्दन पर आ गया. खिंचाव बढ़ते ही फंदा गले में कसने लगा और सांस रुकने की वजह से उसकी हिम्मत जवाब दे गई. युवक दर्द से छटपटाते हुए सीधे जमीन पर घुटनों के बल गिर पड़ा और अचेत होने लगा.
भीड़ में मची भगदड़, लोगों ने तुरंत काटकर बचाई जान
खतरे को भांपते ही वहां मौजूद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए. जैसे ही लोगों ने देखा कि युवक की गर्दन में फंदा कस चुका है और वह ढह गया है, तुरंत आधा दर्जन लोग उसकी तरफ दौड़े. लोगों ने बिना एक पल गंवाए रस्सी को ढीला किया और युवक की गर्दन से फंदे को हटाया. अगर ऐन मौके पर लोग मदद के लिए आगे न आते तो युवक की जान भी जा सकती थी.
यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर भड़के लोग, बोले- “यह स्टंट नहीं, आत्महत्या की कोशिश है”
यह खौफनाक वीडियो इंटरनेट पर आते ही यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग इस तरह की जानलेवा लापरवाही पर आयोजकों और स्टंटबाज पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा: “लापरवाही की भी हद होती है, चंद व्यूज और तालियों के लिए अपनी जान दांव पर लगाना कौन सी समझदारी है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”गले में रस्सी बांधकर बाइक रोकने का आइडिया किस बेवकूफ का था, ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए.”
यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
