Headlines

कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान


कोलकाता में सप्तमी की शाम को भीड़ के चलते चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढह गया. इस दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई. यह भगदड़ तब मची, जब श्रद्धालु दुर्गा पूजा मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. इस हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर है. साथ ही 35 लोग घायल हुए हैं.

घटना की खबरों के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं. साथ ही पीएम मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह से लेकर राहुल गांधी, ममता बनर्जी ने भी शोक संवेदनाएं प्रकट की है. घटना के बाद कोलकाता पुलिस एक्शन लेते हुए, आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले लिया है. बंगाल सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 शुरू किया है.

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख

इधर, पीएमओ की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है. पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ‘कोलकाता में भगदड़ की घटना दुखद है. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.’

अमित शाह ने बंगाल मुख्यमंत्री से की बात

दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं. वह रविवार को घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे. गृह मंत्री शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘मुझे चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ के कारण कई लोगों की जान जाने की बेहद दुखद खबर मिली है. मैंने इस मामले पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से बात की है.

उन्होंने आगे कहा, ‘इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. प्रशासन घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार की व्यवस्था कर रहा है. अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए, मैं कल पश्चिम बंगाल में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर रहा हूं. मैं माँ दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.’

घटना से प्रभावित लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि पूजा आयोजकों ने स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए तुरंत एक्शन लिया और जरूरी कदम उठाए. 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों की संख्या और इमारत गिरने की वजह का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

घटना पर प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या दी जानकारी? 

घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग बेहोश हो गए. कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था. मैंने अपने आस-पास यही सब होते देखा, जब लोग बेहोश हुए, तो उन्हें बाइक पर ले जाया गया. यह सब हुआ और वहां भारी भीड़ भी थी. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई को पुलिस ने जानकारी देते हुए, सीनियर अधिकारी ने कहा है कि जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर प्रतीक्षा कर रही भीड़ आगे की ओर भागी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

घटना पर कोलकाता पुलिस ने क्या दी जानकारी?

कोलकाता पुलिस का कहना है कि आज शाम करीब 7:40 बजे, बारिश के बीच पंडाल घूमने आए लोगों की भारी भीड़ के कारण गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ मच गईं. अब इस पूजा पंडाल को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है. सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 35 लोगों को MCH भेजा गया है.

राहुल गांधी ने भी घटना पर जताया दुख

घटना पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की खबर बेहद दुखद है. इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, और इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें.’

ममता बनर्जी बोलीं- बहुत दुख हुआ

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चोरबागान पूजा पंडा में हुई भगदड़ के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है और बहुत दुख हुआ है. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्त हो जाएं. उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *