Headlines

आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड


आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली स्थित अशोक गली में जुए के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान 38 वर्षीय ललित राजपूत की कथित तौर पर छत से फेंकने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया. वहीं इस मामले में आरोपी दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

मृतक के पिता चंदन राजपूत का आरोप है कि पुलिसकर्मी जुआ खेलने वालों को पकड़ने के लिए मकान की छत पर पहुंचे थे. तीन लोग भाग गए, जबकि उनका बेटा ललित वहीं रह गया. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और पैसे नहीं देने पर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया.

रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच

विधायक जीएस धर्मेश ने परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

परिजनों ने पुलिस पर समझौते के लिए चार लाख रुपये देने की बात कहने का भी आरोप लगाया है. गुस्साए परिवार और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर विरोध जताया. मौके पर पहुंचे विधायक जीएस धर्मेश ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

वहीं, डीसीपी सिटी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को अशोक गली में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों को देखकर चार से पांच लोग भाग गए, जिसके बाद टीम गश्त पर लौट गई. बाद में ललित की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत की सूचना मिली. घटनास्थल के निरीक्षण में छत से ताश के 52 पत्ते और चप्पल बरामद हुई. 

आरोपी पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर सिपाही शिवम राठी और आकाश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है. मामले की निष्पक्ष जांच सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता को सौंपी गई है. डीसीपी ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *